Home Remedies: 30 की उम्र में ढीली पड़ गई है त्वचा,तो स्किन टाइटइनिंग के लिए अपनाएं इन उपायों को
Home Remedies: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में ढीलापन होने लग जाना, झुर्रियां, कसाव कम हो जाने जैसी अन्य समस्याएं होने लग जाती हैं, ऐसे में 30 के आस-पास त्वचा के ऊपर विशेष ध्यान देने कि जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें जो त्वचा में कसाव लेकर आने का काम करेंगें, साथ ही साथ इन घरेलू उपायों को अपनाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती जाएंगी। जानिए बढ़ती उम्र में त्वचा को टाइट बना के रखना चाहते हैं तो कौन-कौन से घरेलू उपाय काम आ सकते हैं। 1.स्किन को टाइट बना के रखने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें बादाम के तेल को बादाम सेहत के लिए तो बेहतरीन होता है, साथ में त्वचा से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में भी असरदार होता है। 30 की उम्र के आस-पास त्वचा को टाइट बना के रखना चाहते हैं तो रोजाना नरियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सोने से पहले आप इसके तेल का इस्तेमाल करें। ये त्वचा में कसाव लेकर आता है, वहीं इसमें मौजूद इमोलिएंट स्किन के मृत कोशिकाओं को दोबारा से जीवित करते हैं, इससे चेहरे में ग्लो आता है और ये स्किन टोन को भी बेहतर बनाता ...