Posts

Showing posts from May, 2020

सेल्फी से हो सकता है सेहत को नुकसान

Image
सेल्फी लेने के चक्कर में लोगों में बॉडी डायस्मोर्फिक डिसऑर्डर बढ़ रहा है। मनचाहा लुक न होने की मानसिक पीड़ा को बॉडी डायस्मोर्फिक डिसऑर्डर कहते हैं। लंदन में हुए एक शोध के अनुसार इसका शिकार सबसे ज्यादा किशोर होते हैं। वे बार-बार सेल्फी लेते हैं उसमें आंख, नाक, मुस्कान, बाल आदि को निहारते हैं और यह सिलसिला तब तक जारी रहता है, जब तक परफेक्ट सेल्फी न आ जाए। इसके लिए जरूरी है कि हम सामाजिक बनें और अपनी कमियों को दूसरों के जरिए जानने का प्रयास करें। स्किन पर सेल्फी का असर - एक्सपर्ट्स के अनुसार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडियेशन आपकी त्वचा में मौजूद डीएनए पर बुरा असर डालता है। इस रेडिएशन के चलते शरीर की स्किन रिपेयरिंग की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे समय से पहले झुर्रियां दिखनी शुरू हो जाती हैं और माना जाता है कि किसी भी तरह की क्रीम या सनस्क्रीन इससे बचाव नहीं कर सकती। हालांकि एक अच्छा स्क्रब त्वचा की सेहत काफी अच्छी रख पाता है। त्वचा विशेषज्ञ और ओबागी स्किन हेल्थ इंस्टीट्यट के संस्थापक डॉ. जेन ओबागी कहते हैं कि आप त्वचा को बाहर से हाइड्रेट नहीं कर सकते यानि उसकी पानी की जरूरत को बाहर ...

Skin Care Mistakes: आपकी त्वचा की रंगत खराब कर सकती है ये 5 गलतियां

Image
Skin Care Mistakes: त्वचा की खूबसूरती बनाए रखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या नहीं करते। महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ये लेकर घरेलू उपाय तक अपनाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके का कारण पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है और त्वचा को वो फायदा नहीं मिल पाता जो मिलना चाहिए। तो क्या हैं वो गलतियां जिनसे दूर रहना ही आपकी स्किन के लिए अच्छा है, चलिए जानते हैं:- ऑइली फूड का शौक चेहरे की ब्यूटी बढ़ाने के लिए चाहे जो मर्जी कर लें, लेकिन अगर ऑइली, फ्राइड फूड, फास्ट फूड और कैफीन का सेवन जारी रखेंगे तो स्किन से जुड़ी समस्याएं भी खत्म नहीं होंगी। बेहतर होगा कि इनका सेवन न करें या फिर बहुत कम करें। कम पानी पीना शरीर और स्किन को टॉक्सिन फ्री रखना है तो पानी जरूर पिएं। कम पानी पीने पर डाइजेशन से लेकर शरीर में कई तरह की समस्याएं आएंगी जो स्किन को नुकसान पहुंचाएंगी, इसलिए दिन में 8 ग्लास पानी जरूर पिएं। नींद की कमी पर्याप्त नींद न लेना न सिर्फ शरीर के लिए नुकसानदेह है बल्कि स्किन का भी बड़ा दुश्मन है। अगर आप सिर्फ दो दिन भी ठीक से न सोएं तो तीसरे दिन ही आपको अपनी स्किन में बदलाव दिखने लगेगा ...

Hair Care Tips: इन आयुर्वेदिक टिप्स से पाएं खूबसूरत काले घने बाल

Image
Hair Care Tips: घने, काले चमकीले बाल हर किसी की चाहत होती है क्योंकि हमारे बाल हमारे व्यक्तित्व को खासा प्रभावित करते हैं। यदि बाल स्वस्थ और घने हों तो व्यक्तित्व में निखार ला देते हैं। लेकिन आज के समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनुचित खानपान और देखभाल की कमी के कारण बालों को पूरा पोषण नहीं मिल पाता है। और वे समय से पहले बेजान हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर अपने बालों को खूबसूरत बना सकते हैं। जीहां, ये उपाया आपके बालों में नई जान ला देंगे वो भी बिना किसी नुकसान के, आइए जानते हैं इनके बारे में आयुर्वेदिक उपाय - बालाें की देखभाल के लिए शुद्घ तेल का उपयाेग करें। सरसों, जैतून या भृंगराज तेल अच्छा रहेगा। यदि शुद्घ तेल उपलब्ध न हो तो अच्छी व विश्वसनीय कंपनी का तेल ही बालों के लिए चुनें। किसी अच्छी कंपनी के नारियल के तेल का बालों के लिए उपयोग करना भी उपयुक्त होता है, क्योंकि इस तेल में मिलावट की आशंका कम होती है। - बालों के लिए आयुर्वेद में सबसे बेहतर है रीठा, शिकाकाई और त्रिफला जिसमें हरड़, बहेरा और आंवला शामिल होते हैं। इन सबके बीज निकालकर मिश्रित पाउड...

Skin Care Tips: आयुर्वेद से सुधारे रंगत, पाएं मखमली त्वचा

Image
Skin Care Tips: गर्मियों में चेहरे की देखभाल करना उतना ही जरूरी है जितना की सर्दियों में। क्योंकि गर्मी के दिनों में गरम वातावरण आपकी त्वचा को झुलसा कर बेजान कर देता है। इस समय में त्वचा की देखभाल के बाजार में मौजूद स्किन ट्रीटमेंट या स्किन केयर क्रीम की जगह स्किन केयर के घरेलू नुस्खों को अपनाएंगे तो स्किन प्रॉब्लम कम जल्द कम होगी। आज हम आपको बताने जा रहे है त्वचा की रंगत बनाए रखने वाले आयुर्वेदिक उपायों के बारे में। तो आइए जानते हैं इनके बारे में हल्दी (Turmeric) हल्दी के गुणकारी फायदों को हर कोई जानता है। इसीलिए कई सौ साल पहले से लेकर आज तक हल्दी को एक औषधि के तौर पर गिना जाता है। स्किन के लिए हल्दी एक नेचुरल फेस पैक का काम करती है। इससे चेहरे पर एक खास चमक आती है। यही कारण है कि शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन की स्किन पर हल्दी का लेप लगाया जाता है। इसके अलावा कई महिलाएं खूबसूरत दिखने और नैचुरल निखार पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के साथ हल्दी को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाती हैं। आप भले ही पार्लर में घंटों बिताकर मेकअप कर लें, लेकिन नेचुरली आपके फेस पर ग्लो नहीं आ पाता है। लेकिन हल्दी...

Skin care Tips: पिंपल्स से जल्द छुटकारा चाहते हैं तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Image
Skin care Tips : पिंपल्स की समस्या किसी की भी खूबसूरती का छिन सकती हैं। न केवल पिंपल्स, बल्क‍ि इनसे होने वाले दाग भी चेहरे की रंगत खराब कर देते हैं। अगर आप भी पिंपल्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ असरदार घरेलू उपाय अपनाकर आप इससे जल्द छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं पिंपल्स दूर कर त्वचा की रंगत लौटाने वाले इन घरेलू उपायों के बारे में:- हल्दी हल्दी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान है। एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध और गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और सीधे पिंपल पर लगाएं। इस उपाय को लगाातर कुछ दिनों तक करने से पिंपल्स की समस्या खत्म हो जाती है। नींबू नींबू को काटकर उसका रस एक छोटी कटोरी में नि‍चोड़ लें। इसमें थोड़ा नमक व शहद मिलाकर मिश्रण बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के लिए सूखने दें और फिर त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें। टमाटर एक छोटी कटोरी में दो चम्मच टमाटर का रस लें। अब इसमें एक चम्मच शहद व आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट बना लें और पिंपल्स पर लगाएं। 10 मिनट तक के बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और साफ पानी से चेहरा धो लें। शहद पिंपल्...

Skin Care Tips: चुटकियाें में बेदाग चमकती रंगत के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

Image
Skin Care Tips In Hindi : बदलते माैसम में त्वचा का बेजान और सख्त हो जाना एक आम समस्या है। लेकिन समय पर इनका इलाज न करने से आपकी त्वचा की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपकी त्वचा भी बदलते मौसम की मार झेल रही है तो कुछ घरेलू नुस्खों से आप अपनी त्वचा की रंगत बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं बेदाग और मुलायम त्वचा पाने के घरेलू नुस्खों के बारे में - एक बड़ी चम्मच नीम की सूखी पत्तियां, दो बड़ी चम्मच जौ का आटा, दो बड़ी चम्मच चने का आटा, दो बड़ी चम्मच मुलतानी मिट्टी का पाउडर, आधा चम्मच शहद, कुछ बूंद नीबू का रस मिलाकर लेप तैयार करें और चेहरे पर लगाने से भी दाग-धब्‍बे कम होते हैं। - ओटमील के चूरे में थोड़ा-सा दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार कर लें। त्वचा पर लगाकर सूखी उंगलियों से दो से तीन मिनट तक मसाज करें। 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। पानी से धो लें। - ड्राई स्किन को बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं होती। त्वचा को साफ और मॉश्चराइज करने के लिए शहद बेस्ट ऑप्शन है। कुटे हुए बादाम और शहद मिलाकर एक पेस्ट बना लें और चेहरे पर पांच से सात मिनट के लिए लगाकर साफ कर लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप एक ...

त्वचा को बेदाग मुलायम और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Image
Skin Care Tips : लॉकडाउन के दौरान जब आप घर पर है और आपके पास अपनी त्वचा की देखभाल के लिए काफी समय है। तो ऐसे में आप मौका ना छोड़े क्यों कि घर में पर मौजूद कुछ चीजों से आप अपनी त्वचा को बेदाग और चमकदार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपकी त्वचा की रंगत बढ़ाने वाले हैं:- नींबू और जैतून का तेल दो चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच जैतून का तेल और 1/3 कप दूध लें। इन तीनों को अच्छी तरह मिला लें और फ्रिज में रख दें। इस मॉइश्चराइजर को तीन से चार दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सेंसटिव स्किन वाले लोगों के लिए काफी बेहतर होता है। ये काफी अच्छा बॉडी मॉइश्चराइजर है। बादाम का तेल दस चम्मच तीन ऑयल जैसे -बादाम, नारियल और तिल का ले लें। इन सभी को आपस में मिलाकर एक बोतल में भर लें। नहाने के बाद इसे पूरे शरीर पर लगाएं, इससे त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा। ये मॉइश्चराइजर नहाने के फौरन बाद लगाने से स्किन में नमी बरकरार रहती है। खीरा और गुलाब जल एक चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच जैतून का तेल और पिसे हुए खीरे का जूस लें। इन्हे अच्छी तरह मिला लें। बाद में इसमें गुलाब जल डालकर फ...

Skin Hair Care Tips: लॉकडाउन के दौरान ऐसे रखें त्वचा और बालों की सेहत का ध्यान

Image
Skin & Hair Care Tips : खूबसूरत त्वचा और सेहतमंद बाल हर किसी की चाहत होते हैं। लेकिन उचित देखभाल का अभाव, तेज धूप व गर्मी के कारण अकसर बाल खराब होने लगते हैं। ये बेहद बेजान और जल्‍द ही झड़ने लगते हैं। ऐसे में लॉक डाउन के दौरान जब आप घर में हैं अपनी त्वचा और बालों की सेहत बनाए रखने के लिए कुछ आसान उपाय अपना सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में:- त्वचा के लिए : - उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर दाग-धब्बे, झुर्रियां पड़ने शुरू हो जाते हैं, जो आमतौर पर तेज धूप से त्वचा को पहुंचे नुकसान का संकेत होते हैं और समय गुजरने के साथ अपना प्रभाव दिखाने लगते हैं। - अगर आपको ज्यादा देर तेज धूप में बाहर नहीं रहना है तो भी कम से कम 25 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएं और ऐसे उत्पाद का इस्तेमाल करें, जो आपकी त्वचा को हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करें। यह चेहरे पर कालापन और दाग-धब्बा पड़ने से रोकता है। - सूर्य की हानिकारक किरणों के कारण उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां पड़ने से रोकने के लिए रेटिनॉल युक्त या हेक्जिनोल युक्त उत्पाद का इस्तेमाल करें, जो दाग-धब्बों व झुर्रियों के प्रभाव को क...