Hair benefits Of Hibiscus: बालों के ग्रोथ के लिए कर सकते हैं गुड़हल के फूल का इस्तेमाल,जानिए इसके फायदे
नई दिल्ली। Hair benefits Of Hibiscus: गुड़हल के फूल तो आपने देखे ही होंगें। ये आपको अधिकतर घरों के बाहर आराम से देखने को मिल ही जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि गुड़हल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं होता है। वहीं ये बालों के ग्रोथ के लिए भी बेहद लाभदायक माना जाता है। ये बालों की ग्रोथ में आपकी मदद कर सकता है। यदि आप भी बालों के अत्यधिक टूटने,पतले होने,दो मुहें बालों से परेशान हो चुके हैं तो ऐसे में गुड़हल के फूलों का उपयोग बहुत ही लाभदायक हो सकता है। इसके फूलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी,विटामिन ए,अमीनो एसिड जैसे बहुत सारे तत्त्व पाए जाते हैं। जो बालों की ग्रोथ के लिए लाभदायक होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि में गुड़हल के फूल को इस्तेमाल बालों के लिए किस प्रकार बेहतर साबित हो सकता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने में होता है लाभदायक गुड़हल की बात करें तो ये नैचुरली ही एमिनो एसिड से भरपूर होता है। अमीनो एसिड बालों के ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए इसे आप बालों के ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको उपयोग करने के लिए सबसे पहले आप गुड़हल के कुछ फूलों और पत्तियों को लें फिर...