Posts

Showing posts from January, 2022

Yoga Asanas For Hair Growth: इन योगासनों की मदद से बेहतर हो सकती है बालों की ग्रोथ

Image
आजकल टूटते-झड़ते बालों की समस्या से हर तीसरा व्यक्ति परेशान है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने बाल बढ़ाने और बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सभी तरीके अपनाकर देख लिए हैं। तरह-तरह के महंगे उत्पाद और नुस्खे अपनाने के बावजूद भी बालों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है, तो कुछ योगासनों की मदद से बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाया जा सकता है। अब आइए जानते हैं वे कौन से योगासन हैं, जिनके नियमित अभ्यास से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है... 1. अधोमुख श्वान आसन सबसे पहले योग मैट पर अपने पैरों के बीच थोड़ी सी दूरी बनाकर खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को भी जमीन पर ले आएं। आपकी हथेलियां जमीन पर टिकी होनी चाहिएं। इस स्थिति में आपकी पीठ एक मेज़ के ऊपरी हिस्से तथा हाथ-पैर मेज़ के चार पैरों की तरह लगने चाहिए। इसके बाद सांस बाहर छोड़ते हुए कमर को ऊपर की तरफ उठाएं। अपनी कोहनी तथा घुटने एकदम सीधे रखें। आपका शरीर एक उल्टे V अल्फाबेट की तरह लगना चाहिए। सुनिश्चित करें कि हाथ और कंधों की दूरी के बराबर ही आपके पैर कमर से दूर होने चाहिए। आपकी बाहें कानों से स्पर्श करें। आपकी नजरें ना...