Skin care Tips: गुलाब जल से पाएं बेदाग और कोमल त्वचा
Skin care Tips : गुलाब को प्यार और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से चेहरे का निखार पाने के लिए इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही किया जाता रहा है। गुलाब से बनने वाले गुलाब जल में खास तरह के स्किनकेयर गुण होते हैं। जो आपकी त्वचा को सुंदर और मुलायम बनाते हैं। आइए जानते हैं गुलाब जल से त्वचा की रंगत बढ़ाने वाले कुछ घरेलू तरीकों के बारे में गुलाब जल से पाएं बेदाग और कोमल त्वचा - एक कटाेरी में थाेड़ा गुलाब जल लेकर रूई का इस्तेमाल कर त्वचा को पोछें। फिर त्वचा को तेजी से थपथपाएं। ऐसा करने से त्वचा टोन होती है। और आप युवा नजर आने लगते हैं। - चंदन पाउडर, गुलाब की पंखुड़ियों, गुलाब जल और शहद की कुछ बूंदों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और इससे आपकी त्वचा पर मुंहासों और पिंपल्स के कारण होने वाली लालिमा में काफी कमी आएगी। - तैलीय त्वचा के लिए, एक चम्मच गुलाब जल में 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाएं। इसमें रूई को डुबोएं और चेहरे को पोंछने के लिए इसका इस्तेमाल करें। यह तेल और...