अंडरआर्म्स का कालापन होगा एक हफ्ते में गायब, बस आजमा कर देंगे ये अचूक उपाय
अंडरआर्म्स में कालापन आना बहुत सामान्य बात है, लेकिन जितनी आसानी से ये कालापन आता है उतनी ही मुश्किल से ये जाता है। अंडरआर्म्स की स्किन बहुत पतली होती है, इसलिए इस जगह बहुत एक्सपेरिमेंट करने से फायदे की जगह नुकसान ज्यादा होते हैं। अंडरआर्म्स में एक बार कालापन जम जाए तो वह आसानी से तो नहीं जाता, लेकिन अगर आप पेशेंस के साथ यहां बताएं उपाय आजमाएं तो शर्तिया आपके अंडरआर्म्स का रंग साफ होगा। बाजार में मिलने वाली तमाम क्रीम या स्क्रब केवल दिखावे के लिए होते हैं। महंगे खर्च के बात भी अगर आपको अंडरआर्म्स में कोई फर्क महसूस नहीं हुआ तो आप इन उपायों को आजमा लें। ये उपाय आसान और सस्ते होने के साथ बेहद असरदार भी हैं। अंडरआर्म्स के कालेपन का जाने कारण अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह जानना सबसे जरूरी है, क्योंकि बिना इसे जाने आर्म्सपिट को साफ नहीं किया जा सकता। अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। अगर आप इनमें से कोई भी गलती कर रहे तो उससे दूर हो जाएं। अंडरआर्म्स के बालों को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल। बालों को हटाने के लिए रेज़र का यूज करना। अंडर...