Posts

Showing posts from June, 2020

बालों को मजबूती देता है प्रोटीन

Image
अच्छी पर्सनैल्टी के लिए सिर पर खूबसूरत बाल होना बहुत जरूरी है। बालों को मजबूत और सुंदर बनाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन लाभदायक होता है। प्रोटीन बालों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इंसान के बालों में करीब 65 से 95 फीसदी प्रोटीन होता है। बालों के रोम छिद्रों को बनाने, रिपेयर और इसके ऊत्तकों को बनाए रखने के लिए प्रोटीन और अन्य पोषक तत्त्वों जैसे विटामिन और आयरन आदि जरूरी हैं। क्लिनिकल न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक 'उचित मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्त्वों से मिश्रित आहार बालों को अंदर से पोषण देता है। जानें कैसे रखें इनका खयाल- बालों का टूटना व बेजान होना शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर बालों का विकास रुक जाता है। ऐसी स्थिति में बाल पतले और नाजुक हो जाते हैं जिससे ये आसानी से टूटने लगते हैं। बालों में अंडा लगाएं । भोजन में प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें।

नीम के इस्तेमाल से बालों की समस्या होगी दूर, बनेंगे मजबूत और खूबसूरत

Image
नीम एक प्राकृतिक औषधि है। इसकी पत्ती, तना, जड़ और छाल कई रोगों में उपयोगी हैं। एंटीबैक्टीरियल व एंटीफंगल गुणों से भरपूर नीम संक्रमण से बचाव कर इम्युनिटी बढ़ाती है। नीम के बीजों से निकला तेल भी कई रोगों से बचाव करता है। इसे साबुन और शैम्पू बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं। नीम का सेवन करने से शरीर के कई रोगों में फायदा होता है। इससे त्वचा संबंधी रोग भी ठीक होते हैं। मुलायम बाल- रूखे-सूखे और बेजान बालों को मुलायम बनाने के लिए नीम के तेल से बालों की जड़ों पर मालिश करें। दूर होती रूसी- बालों में रूसी की परेशानी है तो 2-3 हफ्ते नीम का तेल बालों में लगाएं। इसके प्रयोग से रूसी और हेयरफॉल की समस्या दूर होगी। जुओं को दूर भगाए- जुएं होने पर नीम के तेल का उपयोग एक अच्छा उपाय है। नीम के तेल को रोजाना रात को बालों की जड़ों में लगाएं। सुबह धो लें।

त्वचा और बालों के लिए लाभदायक है विटामिन-ई

Image
त्वचा की रौनक बढ़ानी हो या बालों को घना-चमकदार करना हो तो विटामिन-ई उपयोगी है। मार्केट में विटामिन-ई से युक्त कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अलावा इसके कैप्सूल भी मौजूद हैं। जानें इसके फायदों के बारे में. स्ट्रेच माक्र्स हटाए- गर्भावस्था के दौरान महिला को त्वचा पर निशान (स्ट्रेच माक्र्स) की समस्या रहती है। बचाव के लिए दो विटामिन-ई के कैप्सूल को निचोड़कर इसका तेल निकालें व एक बड़ा चम्मच नारियल तेल व ऑलिव ऑयल में मिलाएं। इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा एक सप्ताह तक रोजाना प्रभावित हिस्से पर लगाएं। त्वचा को दे नमी- एक चम्मच मलाई लेकर उसमें एक विटामिन-ई का कैप्सूल निचोड़ें और अच्छे से मिक्स कर लें। सोने से २० मिनट पहले इस मिश्रण को चेहरे के अलावा हाथ-पैरों और शरीर के किसी भी रूखे हिस्से पर लगा सकते हैं। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। यह एक तरह से बॉडी लोशन का काम करेगा। बालों को करे घना - विटामिन-ई बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए जब भी बालों को धोना हो उससे दो घंटे पहले एक कैप्सूल को निचोड़ लें। इसमें जो तेल आप नियमित इस्तेमाल में लेते हैं जैसे नारियल, सरसों, आंवला, भृंग...

गर्मी के सीजन में मुंहासे, बालों के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

Image
गर्मियों में बढ़ता तापमान और मुंहासे चेहरे की चमक को फीका कर देते हैं। ऐसे कई आयुर्वेदिक नुस्खे हैं जो आसानी से घर में तैयार किए जा सकते हैं। ये बिना किसी दुष्प्रभाव के त्वचा को चमकदार बनाने के साथ मुंहासों की समस्या से राहत देते हैं। जानते हैं इनके बारे में- चंदन का फेसपैक : चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद इसे धो लें। अगर चेहरे पर मुहांसे हों तो दूध में 1 चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच चावल का आटे मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे के लगाएं। चंदन की तासीर ठंडी होने के कारण यह त्वचा को राहत पहुंचाता है। साथ ही ये पेस्ट मृत कोशिकाओं को हटाता है। एलोवेरा-नींबू - दो चम्मच एलोवेरा के गूदे में एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और धो लें। त्वचा की चमक बढ़ेगी। बेसन व हल्दी का फेस पैक : थोड़ा सा लैवेंडर ऑयल लें इसमें दो चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच मक्खन या ताजी क्रीम को अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। यह पैक त्वचा की डेड स्किन को निकालकर निखार लाता है। मुल्तानी मिट्टी...

त्वचा अगर ऑयली है तो लगाएं ये फेसपैक, एेसे बनाएं

Image
चंदन-मुल्तानी मिट्टी : त्वचा पर नेचुरल कोमलता लाने के लिए चंदन और मुल्तानी मिट्टी से तैयार फेसपैक लगा सकते हैं। इसके लिए बराबर मात्रा में मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर को लें। कील-मुहांसों की दिक्कत से राहत देने वाली चुटकीभर हल्दी और 3-4 चम्मच दूध डालकर इस मिश्रण को एक पेस्ट के रूप में तैयार कर लें। सूखने तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। लौंग फेसपैक : लौंग में औषधीय गुण होते हैं। इस वजह से यह मुहांसों के इलाज के लिए बढिय़ा साबित होता है। साथ ही चेहरे पर दाग भी नहीं रहते। त्वचा के रोमछिद्रों में भरे तेल को निकालने में भी यह सहायक होता हे। रोजाना यदि इससे चेहरा धोया जाए तो खासतौर पर ऑयली त्वचा के कारण होने वाले मुहांसें खत्म होकर चमक बढ़ती है। इसके लिए 4-5 लौंग को थोड़े से पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। इसे मुहांसों पर लगा कर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठते ही पानी से धो लें।

इन घरेलू नुस्खों से फटी एड़ियों के बनाएं नरम और खूबसूरत

Image
मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में चेहरे के साथ पैरों की देखभाल भी जरूरी है। खासकर एड़ियों की। इस मौसम में देखभाल न करने पर एडिय़ों में दरारें पड़ जाती हैं। स्थिति गंभीर होने पर कई बार इनमें से खून तक निकलने लगता है और दर्द के कारण चलना मुश्किल हो जाता है। जानें, कैसे रखें खयाल... एड़ियां फटने के कारण नियमित तौर पर पैरों की सफाई और केयर न करने पर एड़ियां फटने लगती हैं और पैरों की त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसा जल्दबाजी व ठीक से स्नान न करने और पैरों पर ज्यादा ध्यान न देने से होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी से भी ऐसा हो सकता है। हमेशा नंगे पैर चलने से एडिय़ों पर धूल जम जाती है जो एड़ियां फटने का मूल कारण है। शुष्क त्वचा होना भी एड़ियां के फटने की एक प्रमुख वजह है। महिलाएं देर तक पानी में काम करती रहती हैं, जिससे पानी में ज्यादा देर तक पैर भीगे रहने से एडिय़ां कट-फट जाती हैं, जबकि एड़ियां की समस्या पर काबू पाने के लिए पैरों को पानी से दूर रखना जरूरी है। साथ में त्वचा में नमी बनाए रखनी चाहिए। ऐसे बनाएं नरम - इस समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना रात में एक चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच गुल...

Skin Care Tips: गर्मी के दिनाें में खिलीखिली रंगत के लिए अपनाएं ये टिप्स

Image
Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में सूरज की धूप, पसीना और धूलकण किसी कि भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तेज धूप के कारण टैनिंग की समस्या हो जाती है जिस वजह से स्किन काली हो जाती है। पसीने की वजह से चेहरा तैलीय हो जाता है और हर समय चिपचिपा रहता है जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता इसलिए गर्मियों में त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा और भी कई तरीकों से त्वचा की देखभाल की जा सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में - गुलाब जल चेहरे की थकावट दूर करता है। इसको आईस-ट्रे में जमाकर क्यूब्स बना लें। इससे चेहरा और आंखें तरोताजा होती हैं और पिंपल्स की समस्या भी दूर होती है। - स्किन को धूप की किरणों से बचाने के लिए चंदन के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह काफी ठंडा होता है जो त्वचा को गर्मी से बचाता है। इसका तेल सनबर्न का काम करता है इसलिए धूप में निकलने से पहले चेहरे पर इसे लगाकर निकलें। - चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए इसे फेस वॉश से अच्छे से धो लें। फिर थोडी सी चीनी और नमक को चेहरे पर लगा कर हल्के हाथों से रगड़ें। यह एक अच्छे...

Beauty Tips For Hands: खूबसूरत काेमल हाथाें के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Image
Beauty Tips For Hands : खूबसूरत चेहरे की तरह सुंदर हाथों का भी अपना महत्व है। लेकिन ज्यादातर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। असल में देखा जाए तो लोग दिनभर काम करने वाले हाथों की देखभाल नहीं करते हैं, और करते हैं तो वो भी अधूरी। सही देखभाल न मिल पाने के कारण हाथों की खूबसूरती दूर होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि चेहरे की तरह इनकी भी सही देखभाल की जाए। अगर आप हाथों की सुदंरता और कोमलता बनाएं रखने के उपाय खोज रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं हाथों को खूबसूरत और मुलायम रखने वाले टिप्स के बारे में, आइए जानते हैं :- - हाथ-पैर की त्वचा की अत्यधिक खुश्की से निपटने के लिए एक चम्मच ग्लिसरीन को 100 मिली लीटर गुलाब जल में मिलाएं। इस मिश्रण को हाथ और पैर पर लगाने से त्‍वचा में नमी और कोमलता आ जाती है। - हाथों के रंग को साफ तथा मुलायम करने के लिए थोड़ी-सी चीनी में नींबू का रस मिलाकर हाथों की त्वचा पर हल्के से मालिश करें और बाद में गुनगुने पानी से हाथ धो लें। - ज्यादा रूखे हाथों व नाखूनों के लिए एक चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच तिल का तेल और एक चम्मच गेहूं के बीजों का तेल मिलाकर मिश्रण बना लें। इसे अ...

Beautiful Feet: नरम मुलायम खूबसूरत पांवाें के लिए अपनाएं ये टिप्स

Image
Beautiful Feet: चेहरे की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए जितनी देखभाल की जरूरत होती है, उतनी देखभाल की जरूरत खूबसूरत मुलायम पैरों को भी होती है। इसलिए चेहरे व शरीर के अन्य अंगों की तरह पैरों की भी देखभाल की जानी चाहिए। अपने दिनभर के रूटीन से थोड़ा सा समय निकाल कर पैरों की देखभाल में लगाएं और देखें कि आपके पैर कितनी जल्दी मुलायम और सुंदर बन जाते हैं। आइए जानते हैं पैरों की खूबसूरती बढ़ाने वाले टिप्स के बारे में - फुरसत के समय या टीवी देखते समय अच्छी क्रीम या तेल के हल्के हाथों से गोलाई में पैरों की मालिश करें। थोड़ी देर में तेल त्वचा में रम जाएगा। इससे थके हारे पैरों को आराम मिलेगा और रूखी त्वचा मुलायम बनी रहेगी। नहाते समय प्यूमिक स्टोन से पैरों की अच्छी तरह सफाई करें ताकि कटी फटी त्वचा उतर जाए। नहाने के बाद कोई अच्छा बॉडी लोशन या क्रीम पैरों पर लगाएं। - अगर पैरों में पसीना ज्यादा आता हो तो गुनगुने पानी में नींबू की कुछ बूंदें डालें। इसमें पैरों को डुबो कर रखें। पंद्रह मिनट के बाद पैरों को पोंछ लें। थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल डाल कर पेस्ट बनाकर पैरों पर पतली परत लगाएं और सूखने पर...

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में ​त्वचा को तरोताजा रखते हैं ये टिप्स

Image
Skin Care Tips: सर्दी की तरह गर्मी के मौसम में भी त्वचा को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इस समय सूरज की हानिकारक किरणे आपकी रंगत को खराब कर सकती है। ऐसे में त्वचा की खास देखभाल करना जरूरी हो जाता है। अगर आपकी गर्मी के मौसम में त्वचा की रंगत बनाए रखने के लिए सोच रहे हैं। तो हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स जो आपकी त्वचा की रंगत के लिए मददगार होंगे। तो आइए जानते हैं उनके बारे में - एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें छह कप दूध मिलाएं, इसमें पैर को डुबोकर रखें। ये करने से शरीर का तापमान कम होगा और त्वचा मुलायक होगी। - त्वचा विशेषज्ञों के पास जाकर गर्मियों में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स को जान लें। बदलते मौसम के साथ प्रोडक्ट्स को बदलने की भी जरूरत होती है। - डरमाटोजोजिस्ट के क्लीनिक में जाकर डरमाब्रैशन सेशन में भी हिस्सा ले सकते हैं। हाइड्रा-फेशियल मेडी-फेशियल त्वचा को निखारती है। - सनबर्न स्क‍िन के लिए एंटीऑक्सीडेंट वाले हल्के लोशन का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से त्वचा ठीक होगी। - शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढक कर रखें. ढीले कपड़े पहने, जिससे पसीना रुके ना और मुंहासे न ह...

Healthy Hair: बालों को दें प्रोटिन की खुराक, साथ में करें ये एक खास काम

Image
Healthy Hair : प्रदूषित वातावरण, देखभाल की कमी और कैमिकल युक्त प्रोडक्ट के इस्तेमाल के कारण कई लोगों के बाल समय से पहले ही बेजान होने लगते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ नेचुरल टिप्स अपनाकर बालों की सेहत बनाएं रख सकते हैं। अगर आप भी बालों में रूसी, इंफेक्शन, पोषण की कमी जैसी समस्याओं का समाना कर रहे हैं तो इन नेचुरल टिप्स के जरिए उनसे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं बालों का सेहतमंद रखने के नेचुरल टिप्स के बारे में मसाज करें बालों को मसाज जरूर दें। इससे बालों को पोषण मिलता है। इतना ही नहीं यह बालों में रूसी या कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है। सप्‍ताह में दो बार बालों में बादाम, जैतून या नारियल के तेल से मसाज जरूर करें। क्योंकि यह एक काम बालों में नई जान ला देगा। पोषण के लिए नारियल का दूध बालों को पोषण देने के लिए नारियल के दूध का इस्‍तेमाल करें। नारियल का दूध बालों को पोषण तो देता ही है, साथ ही यह बालों को लंबा भी करता है। सिरके से बढ़ाएं चमक बालों को चमकदार बनाने के लिए सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरके में पोटेशियम और एंजाइम होते हैं यह बालों की जड़ों से खुजली और रूसी कम हो...