Posts

Showing posts from June, 2019

आँखों को सेहतमंद रखने के लिए 3-4 बार करें ये एक्सरसाइज

Image
आंखें हमारे शरीर का बहुत नाजुक अंग हैं। साथ ही दुनिया देखने-समझने का अहम जरिया हैं। इसलिए इनकी देखभाल बेहद सावधानी पूर्वक करें। आइए जानते हैं इन्हें सेहतमंद रखने की कुछ खास एक्सरसाइज के बारे में :- - आंखों को किसी भी परेशानी से दूर रखने के लिए दिन में तीन से चार बार इनकी एक्सरसाइज करें। इसके लिए आंखों को दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे व क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज घुमाएं। - यदि आंखों के भीतरी हिस्से में अक्सर दर्द रहे या किरकिरापन लगे तो डॉक्टर को दिखाएं। बगैर परामर्श किसी ड्रॉप आदि का इस्तेमाल न करें। - कभी-कभी आंखों के अंदरूनी भाग में फुंसी हो जाती है। इसे गुहेरी भी कहा जाता है। ऐसे में इसे बिना छुए आंखों की सावधानीपूर्वक सफाई करें व इसे अपने आप ठीक होने दें। परेशानी बढ़े तो विशेषज्ञ से सलाह लें। - यदि कम्प्यूटर पर लगातार काम करते हैं तो एंटी ग्लेयर चश्मे का प्रयोग करें। इसके अलावा थोड़ी-थोड़ी देर में आंखों पर ठंडे पानी की छींटें मारें। - यदि धूल-मिट्टी चली जाए तो आंखों में खुजली या किरकिरापन लगता है व आंखें लाल हो जाती हैं। इन्हें मसलने के बजाय साफ ठंडे पानी के छींटे मारें। - कई बार सूरज...

खून साफ कर त्वचा के रोग ठीक करता है बबूल, जानें इसके अन्य फायदे

Image
भारत में बबूल को कीकर के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर इसकी मुलायम टहनियों को दातुन बना कर प्रयोग में लेते हैं। इसके कई अन्य फायदे भी हैं। आयुर्वेद के अनुसार देसी बबूल के पंचतत्त्व (बीज, फली, पत्ते, फूल और गोंद) रोगों को दूर करने में अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल में लिए जाते हैं। ये तासीर में गर्म और स्वाद में कसैला होता है। 10 ग्राम बबूल की कोपलें, 10 ग्राम गोखरू को दरदरा कर आधा लीटर पानी में भिगो लें। सुबह इसे हाथों से मलने के बाद छानकर पी लें। यूरिन में जलन, रक्त की शुद्धि के अलावा फोड़े-फुंसी, एग्जिमा जैसे त्वचा रोगों में यह लाभदायक है। नजला-खांसी : 10 ग्राम गोंद को चूसने से राहत मिलेगी। पेचिस व खूनी दस्त: 5 ग्राम इसके गोंद को आधा गिलास बकरी के दूध या सादा पानी से सुबह-शाम लेने से जल्द आराम मिलता है। मुंह के छाले : बबूल के एक ग्राम फूलों के चूर्ण को शहद में मिलाकर दिन में 2-3 बार मुंह के छालों पर लगाएं। पायरिया व मुंह की बदबू: इसकी कोमल टहनी की दातून दांतों को मजबूत रखती है। साथ ही पायरिया, मुंह से बदबू की समस्या भी दूर होती है। पीलिया : इसके फूलों के चूर्ण में मिश्री ...

Beauty Tips - खूबसूरत हाेठाें के लिए एेसे करें देखभाल

Image
अाजकल के प्रदूषण से भरे माहाैल व अनुचित देखभाल के कारण हाेठाें का फटना एक आम समस्या हाे गर्इ है। इसके साथ ही हमारी कुछ बुरी आदतें जैसे होंठ काटना, बार-बार जीभ या हाथ लगाना, कम पानी पीना, लिपस्टिक का अधिक प्रयोग व सोने से पहले मेकअप न हटाना आदि इस समस्या काे आैर बढ़ा देती हैं।लेकिन कुछ बातें अपनाकर इस समस्या में राहत पार्इ जा सकती है।आइए जानते हैं हाेठाें काे खूबसूरत आैर स्वस्थ्य बनाए रखने के घेरेलू नुस्खाें के बारे में :- - रोजाना कम से कम 10 -12 गिलास पानी पिएं व अन्य लिक्विड डाइट की मात्रा बढ़ाएं। - फटे होठ शरीर में विटामिन बी-2 की कमी का संकेत देते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए आहार में साबुत अनाज, दूध, पनीर, टोफू आदि शामिल करें। - होठों में नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर या लिप बाम का इस्तेमाल करें। - होठों की खराब त्वचा को स्क्रबिंग के जरिए हटाएं। इससे होठ नर्म और चमकदार होंगे। इसके लिए एक टूथब्रश पर थोड़ा-सा मॉइश्चराइजर या लिप बाम लगा कर होठों पर धीरे-धीरे ब्रश फेरें। ध्यान रहे कि ज्यादा ताकत न लगाएं वर्ना रिंकल्स पड़ सकते हैं। - लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा लिप बाम लगाए...

गोरे होने की चाह में त्वचा को नुकसान पहुंचा रहे हैं आप, जानें ये खास बातें

Image
लंबे समय तक त्वचा को गोरा करने वाली क्रीम का इस्तेमाल करने से त्वचा पतली हो जाती है और चहरे पर अनचाहे बाल पहले से ज्यादा उगने लगते हैं। नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके त्वचा को साफ और सुंदर बनाया जा सकता है। स्किन को ऐसे करती प्रभावित - 1. स्टेरॉयड व हाइट्रोक्विनॉन त्वचा को पहुंचाते नुकसान हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है जैसे तैलीय, रूखी और शुष्क। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह से क्रीम का प्रयोग त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। फेयरनेस, ब्यूटी व वाइटनिंग क्रीम के निर्माण में अक्सर स्टेरॉयड, ब्लीचिंग एजेंट्स, हाइड्रोक्विनॉन व मर्करी जैसे केमिकल इस्तेमाल होते हैं जिसे लगाने के बाद त्वचा का रंग साफ होने से व्यक्ति गोरा दिखता है। हालांकि स्टेरॉयड चमड़ी को पतला करने व अनचाहे बालों के उगने और हाड्रोक्विनॉन त्वचा में जमकर दाग-धब्बे को बढ़ाते हैं। 2. त्वचा पर धब्बे व निशान छोड़ती क्रीम - विभिन्न तरह की फेयरनेस और वाइटनिंग क्रीम का लंबे समय तक इस्तेमाल त्वचा को पतला करने के साथ बदरंग कर देता है। इस कारण त्वचा पर धब्बे, निशान हो जाते हैं और त्वचा लाल हो जाती है जिससे खुजली और फोड़े-फुंसी की दिक्कत...

गर्मी में पसीने की बदबू से एेसे पाएं छुटकारा

Image
गर्मी में सबसे ज्यादा परेशान हमें पसीना करता है। मौसम में नमी के चलते या ज्यादा धूप में पसीना आने से शरीर में बदबू आने लगती है। शरीर में मौजूद बैक्टीरिया हाइड्रोजन सल्फाइड बनाने लगते हैं, जिससे बदबू पैदा होती है। कई लोगों के पसीने में पीलापन भी आता है। ज्यादा पसीना आने पर दिन में दो-तीन बार नहाने की आदत डालें। एंटीफंगल पाउडर या कैलेमाइन लोशन लगाएं। रोजाना साफ अंडरगार्मेंट और जुराबें पहनें। बदबू मिटाने के लिए डियो भी लगा सकते हैं। इसके अलावा दिन में दो बार फिटकरी को हल्का गीला कर बॉडी फोल्ड्स में लगा लें। इससे पसीना आना कम हो जाता है। कपूर को अंडर आर्म में रगड़ सकते हैं। इसके अलावा पानी में डालकर भी नहा सकते हैं। फिटकरी को पानी में डालकर नहाने और अंडर आर्म में रगड़ने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है। नहाने के बाद एक मग पानी में गुलाब जल की दस बूंदें मिला कर उसे शरीर पर लगाने से लंबे वक्त तक आपको ताजगी का अहसास होता रहता है ।

प्रसव के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को एेसे करें कम

Image
स्ट्रेच मार्क्स गर्भावस्था के दौरान होने वाली आम समस्या है। इसमें त्वचा की निचली परत डर्मिस के अंदर का प्रोटीन कोलेजन व इलास्टीन टूट जाता है। इससे त्वचा में एक प्रकार का निशान बन जाता है। क्या हो सकते हैं कारण - त्वचा पर इस प्रकार के निशान केवल खिंचाव से नहीं बल्कि वजन बढऩे और त्वचा के विकास से भी होते हैं। हमारे शरीर में मौजूद कार्टिसोन हार्मोन एडे्रनल ग्रंथि से स्त्रावित होता है। अधिक मात्रा में इस हार्मोन के स्त्रावण से त्वचा का कसाव कम होने लगता है जिससे त्वचा ढीली पडऩे लगती है। साथ ही हार्मोन में गड़बड़ी से भी यह निशान उभरने लगते हैं। जिम में जरूरत से ज्यादा स्ट्रेचिंग से भी ऐसा होता है। गर्भावस्था के दौरान गर्भ के साथ पेट का आकार बढ़ने से त्वचा उस अनुपात में तेजी से नहीं फैल पाती जिससे स्ट्रेच मार्क्स बनने लगते हैं। शुरुआत में त्वचा के लाल पड़ने के साथ खुजली जैसे लक्षण सामने आएं तो इसे लीनिया रूब्रा कहते हैं। धीरे-धीरे जब इनका रंग फीका पडऩे लगे तो इस स्थिति को लीनिया अल्बा कहा जाता है। महिलाओं में पेट, ब्रेस्ट व जांघ जैसे भागों पर ऐसे निशान ज्यादा उभरते हैं। इसके अलावा पुरुषों...