सर्दियों में खूबसूरत त्वचा के लिए जान लें ये हैल्दी नैचुरल टिप्स
सर्द हवाओं के कारण त्वचा रूखी होकर फटने लगती है। बढ़ती उम्र के साथ स्किन ड्राइनेस की समस्या ज्यादा होती है क्योंकि बॉडी में नेचुरल ऑयल बनना कम हो जाता है। ऐसे में त्वचा को मुलायम रखने और फटने से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। साबुन और शैंपू का इस्तेमाल - हफ्ते में कम से कम दो बार बालों की सफाई जरूर करें। रूसी की समस्या होने पर एंटी डैंड्रफ शैंपू का प्रयोग करें। नहाने के लिए ग्लिसरिन युक्त साबुन का प्रयोग करें। गर्म पानी के बजाय हल्के गुनगुने या सामान्य पानी से नहाएं। मालिश है जरूरी - नहाने से पहले सरसों के तेल को हल्का गुनगुना कर शरीर की मालिश करें। नहाने के बाद भी सरसों का तेल लगाया जा सकता है। जिन लोगों को सरसों का तेल पसंद नहीं वे ऑलिव ऑयल (जैतून) या तिल्ली का तेल (शरीर के लिए) भी प्रयोग कर सकते हैं। ठंडी हवाएं बालों का नेचुरल ऑयल कम कर देती हैं इसलिए हफ्ते में 3-4 बार बालों में तेल जरूर लगाएं। रखें साफ-सफाई का खास ध्यान - इस मौसम में लोग अक्सर नहाने से बचते हैं। शरीर और बालों की साफ-सफाई का ध्यान भी कम रखते हैं। जिस वजह से शरीर रोगों का घर बन जाता है। क...