Posts

Showing posts from June, 2021

Beauty Tips: मानसून में स्किन-बालों का ऐसे रखें ख़ास ध्यान, मिलेगा फ्रेश और क्लीन लुक

Image
Beauty Tips : मानसून में बालों और स्किन से संबंधित शिकायतें बढ़ जाती हैं। नम हवाओं, बढ़ी हुई आद्र्रता और बारिश में भीग जाने के कारण बैक्टीरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में स्किन और बालों की साफ-सफाई जरूरी होती है। इनकी सफाई में नैचुरल ऑयल्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ये सफाई के साथ बिना किसी कृत्रिम केमिकल के उपयोग से फ्रेश और क्लीन लुक भी देते हैं। Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत मिनरल नहीं नैचुरल आयल नैचुरल ऑयल्स में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। ये त्वचा की खोई हुई नमी को रीस्टोर करते हैं जबकि मिनरल ऑयल स्किन में एब्जॉर्ब न होकर एक परत तैयार कर देते हैं, जो नुकसानदायक होता है। हैल्थ एक्सपट्र्स की राय में हमेशा प्लांट बेस्ड, कोल्ड प्रेस्ड शुद्ध तेलों का ही उपयोग करना चाहिए। इशेंसियल ऑयल्स को कभी भी स्किन पर सीधे न लगाएं बल्कि किसी करियर ऑयल, लोशन या क्रीम में इसकी कुछ बूंदें मिलाएं। Read More: ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं पोमीग्रेनेट ऑयल स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन दुरूस्त करके यह ऑयल रूखे और ब...

Beauty Tips in Hindi: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की ऐसे करें देखभाल, जल्दी नहीं दिखेंगी झुर्रियां

Image
Beauty Tips in Hindi : उम्र बढऩे के साथ त्वचा में मौजूद इलास्टिक टिशू धीरे-धीरे नष्ट होने लगते हैं, यही वजह है कि स्किन ढीली पड़ जाती है और झुर्रिंयां पडऩी शुरू हो जाती हैं। उम्र के असर को पूरी तरह कम तो नहीं किया जा सकता, लेकिन थोड़ा कंट्रोल तो किया ही जा सकता है। कुछ उपाय, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखेंगे। तेज धूप से बचें स्किन बहुत सेंसेटिव होती है, इसलिए युवा त्चचा को भी तेज धूप के संपर्क से बचाना चाहिए और जब उम्र ज्यादा होने लगे, तो इस बात का ध्यान और ज्यादा रखना चाहिए। सूर्य की किरणों से त्वचा में एजिंग जल्दी होती है और वक्त से पहले आपकी त्वचा बेनूर हो सकती है। ऐसे में ध्यान रखें कि बाहर निकलते वक्त खुद को पूरी तरह से कवर करें। खासतौर पर दोपहर १२ से लेकर ३ बजे तक त्वचा का खास ध्यान रखें। आंखों के बचाव के लिए सनग्लासेज का इस्तेमाल करें। स्कार्फ, ग्लव्ज और शॉक्स का इस्तेमाल गर्मियों में खासतौर पर करें। Read More: डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय मेकअप कम से कम मेकअप का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। केमिकल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। मेकअप प्रॉड...