Posts

Showing posts from October, 2019

Yoga Pranayama: त्वचा में नेचुरल निखार पाने के लिए करें ये योगासन

Image
Yoga Pranayama : समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां, काले धब्बे, युवावस्था में कील मुंहासे आदि महिलाओं और युवाओं में आम समस्या है। संतुलित पौष्टिक आहार के साथ-साथ इन योगासनों का अभ्यास नियमित किया जाए तो चेहरे और सिर के भाग में रक्त का संचार ठीक रहता है और त्वचा प्राकृतिक रूप से सुंदर रहती है। कोई भी आसन करने से पहले अपने योग विशेषज्ञ से सही तरीका व समय जरूर जान लें। हस्तपादासन Hastapadasana स आसन को नियमित करने से मोटापा नियंत्रित रहता है। पेट व पाचन तंत्र सही रहता है। रीढ़ की हड्डी, पैर, सुडौल शरीर के साथ मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शरीर में कसावट आने के साथ त्वचा की सुंदरता बढ़ती है। एक बार में पांच से छह बार हस्तपादासन का अभ्यास कर सकते हैं। स्पाइन, हर्निया, हृदय, बीपी, अल्सर और चक्कर की समस्या है तो इसे करने से बचें। हलासन Halasana शवासन की मुद्रा में लेट जाएं। कमर को ऊपर उठाते हुए पैरों को सिर के पीछे ले जाएं। पैर के पंजे बाहर की ओर निकालकर रखें। सांस छोड़ दें। धीरे-धीरे कमर को नीचे लाकर अर्ध हलासन की मुद्रा में आएं फिर शवासन में आ जाएं। नियमित करने से पेट की चर्बी कम होती है। थ...

Roop Chaturdashi: रूप चौदस पर इन घरेलू नुस्खाें से पाएं मनचाहा निखार

Image
Roop chaturdashi Beauty Tips : रूपचाैदस व दिवाली आतिशबाजी के साथ सजने संवरने का त्याेहार है, खासकर महिलाआें के लिए। ये दाेनाें त्याेहार महिलाओं के लिए खुद को निखारने का समय होता है। अगर आप भी इस रूप चौदस व दिवाली के माैके पर चांद जैसी बेदाग दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो आपकाे बाहर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर में ही रहकर कुछ खास उबटन के जरिए आप मन चाहा रूप पा सकती हैं। आइए जानते हैं रूप निखारने के खास टिप्स के बारे में :- अपने चेहरे पर लगाएं हल्दी से बना ये खास उबटन। मसूर की दाल का उबटन मसूर दाल का उबटन बनाने के लिए अंडे की जर्दी और नींबू का रस और कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाए और सूखने के बाद ठंडे पानी से साफ कर दें। इससे आपकी त्वचा बेदाम हाेकर चमक उठेगी। बेसन का उबटन बेसन का उबटन पुराने समय से ही महिलाओं द्वारा खूबसूरती निखारने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, एक चम्मच सरसों का तेल और थोड़ा सा दूध मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। पूरे शरीर पर लगा लें फिर थोड़ी देर बाद नहा लें।इससे त्वचा दमक उठेगी आैर अनचाहे बाल भी दूर हाे जा...

इन घरेलू उपायों से दूर होगी बाल झड़ने की समस्या

Image
बालों को झड़ने से बचाने के लिए मेथी के चूर्ण में एलोवेरा और पानी मिलाकर उसे गीला कर लें। इसके बाद उसका लेप बालों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद बाल को धो लें। नियमित करने से फायदा होगा। डैंड्रफ से निजात पाने के लिए नीम के तेल में कर्पूर मिलाकर सिर की मसाज करें। आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार दही व नींबू के पेस्ट से सिर की मसाज करें और फिर उसे धूल लें। इसी तरह रीठा और शिकाकाई से बालों को धोना ठीक रहता है। गीले बालों में तेल लगाने से बचना चाहिए। रात को सोते वक्त मसाज करने से बाल स्वस्थ रहते हैं। आयुर्वेद में है बालों का कारगर इलाज - भृंगराज रसायन, भृंगराज चूर्ण, आंवला चूर्ण, मिश्री, काली तिल को पीसकर सुबह-शाम रोजाना पांच ग्राम पानी के साथ खाने पर बाल झड़ने की समस्या खत्म होती है और बाल मजबूत होते हैं। तनाव की वजह से बाल झड़ रहा है तो सिर के ऊपर तेल व दूध की धारा छोड़ी जाती है जिसे सिरोधारा कहते हैं। तेल भी होता फायदेमंद- बालों को झड़ने से बचाने के लिए तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं। सरसों या तिल का तेल घर से बाहर निकलते वक्त नाक में डाल लें। अणु तेल नाक में डालने से बाल झड़ने की समस्या खत्म हो...

Pimples: बार-बार छूने से और ज्यादा निकलते हैं पिंपल्स, फैलते हैं इनके बैक्टीरिया

Image
चेहरे पर मौजूद तेल ग्रंथियां बहुत अधिक ऑयल छोड़ती हैं। इस कारण वातावरण में मौजूद धूल-मिट्टी और दूषित तत्त्व व कण चेहरे पर रोमछिद्रों में जम जाते हैं। धीरे-धीरे ये कील-मुहांसों का रूप लेने लगते हैं। ऐसी त्वचा संबंधी समस्या के मामले युवाओं में अधिक देखने को मिलते हैं। विशेषज्ञ से जानते हैं कि इस स्थिति में क्या करना चाहिए- चेहरा साफ रखें - स्किन का ऑयली होना और त्वचा के भीतर मौजूद तैलीय ग्ंरथियों के अधिक तेल छोड़ने से रोमछिद्रों के ब्लॉक होने से ऐसे मामले बढ़ते हैं। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ चेहरा साफ रखने की सलाह देते हैं ताकि चेहरे पर जमा गंदगी तैलीय ग्ंरथियों के अंदर जाकर त्वचा को संक्रमित न कर सके। पानी का प्रयोग चेहरा साफ करने में सबसे ज्यादा उपयोगी है। हाथ न लगाएं - मुहांसों में प्रॉपेनो बेक्टर एक्ने बैक्टीरिया होते हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए इन्हें बार-बार हाथ न लगाएं। क्योंकि बार-बार छूने के बाद जिस भी जगह हाथ लगता है संक्रमण वहां भी फैलकर परेशानी बढ़ाता है। इससे बचने व संक्रमण रोकने के लिए चेहरे को मॉइश्चराइज करें, तनाव से दूर रहें और बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी क्रीम न ल...

सुंदरता ही नहीं, इलाज के रूप में भी सहायक है बोटॉक्स

Image
Botox Uses In Hindi: बोटॉक्स एक न्यूरोटॉक्सिन तकनीक है, जिसे केवल सुंदरता बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि आजकल कई बीमारियों के इलाज में भी प्रयोग में लिया जाता है। खासतौर पर इसे आंखों, अंत: स्त्रावी ग्रंथियों, यूरिनरी ब्लैडर और महिलाओं के प्रजनन तंत्र व तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं के इलाज में प्रयोग करते हैं। किन स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में यह कारगर है? - ब्लेफैरोस्पास्म तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्या है। जिसमें पलकों में असामान्य ऐंठन आने से ये जबरन बंद हो जाती हैं। - मेगेस सिंड्रोम की स्थिति में चेहरे के ऊपरी और निचली दोनों भागों की मांसपेशियां सिकड़ने लगती हैं। - राइटर्स क्रैम्प की समस्या में व्यक्ति केवल एक या दो पृष्ठ लिख पाता है और फिर उसके हाथों की कुछ खास मांसपेशियों मेंं ऐंठन आने से वह लिख नहीं पाता। इन सभी समस्याओं में मांसपेशियों की अतिसक्रियता को आराम देने के लिए बोटॉक्स इंजेक्शन लगाया जाता है। बोटॉक्स तकनीक कैसे काम करती है? विशेषज्ञ बोटॉक्स का इंजेक्शन तीन माह के अंतराल पर लगाते हैं। इसे लगाने से पहले यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि इसे बिल्कुल ठीक स्थान पर लग...

Beauty Tips: 6 हफ्ते तक चेहरे की चमक बनाएं रखता है ये खास फेशियल

Image
Beauty Tips In Hindi : चेहरे पर मुहांसे, धब्बे, झाइयों व टैनिंग की समस्या के लिए कई बार घरेलू नुस्खे और कॉस्मेटिक चीजें इतनी कारगर नहीं होती। हालांकि कुछ लोग इनसे निजात पाने व सुंदरता के लिए पार्लर जाकर फेशियल भी करवाते हैं। लेकिन इन दिनों नए तरह के ट्रीटमेंट में लेजर फेशियल चलन में है। एक बार करवाने के बाद इसका असर चेहरे पर 4-6 हफ्ते तक रहता है। ऐसे होता है ट्रीटमेंट ( Laser Facial Treatment ) - चेहरे को नमक मिले पानी से धोने के बाद बर्फ के टुकड़े त्वचा पर रखते हैं ताकि रोमछिद्र खुल सकें। - चेहरे की त्वचा के तापमान को सामान्य बनाने के लिए इस पर जेल लगाते हैं। - इसके बाद चेहरे पर कम अवधि वाले लेजर शॉट्स दिए जाते हैं। इनसे दर्द नहीं होता केवल चींटी काटने जैसा अहसास होता है और त्वचा पर हल्की सी गर्माहट महसूस होती है। - जेल लगाकर त्वचा का तापमान सामान्य बनाते हैं। - सबसे अंत में बर्फ से चेहरे की मसाज की जाती है। इसके बाद सनस्क्रीन लोशन लगाया जाता है। बरतें सावधानी ( Precautions A fter Facial Laser Treatment ) वैसे इसे कोई भी करवा सकता है। लेकिन त्वचा की रंगत गहरी हो तो इससे त्वचा...

त्वचा के इन बदलावों से पहचानें सफेद दाग

Image
स्क्लेरोडर्मा त्वचा पर बुरा असर छोड़ने वाली ऑटोइम्यून बीमारी है। इससे शरीर का रोग प्रतिरोधी तंत्र अधिक सक्रिय होने के कारण अन्य अंग व ऊतकों में समस्याएं बढ़ जाती हैं। भारत में लगभग एक करोड़ लोग इससे ग्रस्त हैं जिसमें 30-50 वर्ष की महिलाएं ज्यादा शामिल हैं। ऐसे पहचानें रोग - इसके कारण शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बाहरी रूप से त्वचा मोटी और सख्त हो जाती है। साथ ही इनमें जलन व घाव होते हैं। इससे रक्तवाहिकाएं, फेफड़े, पेट, किडनी, हृदय, आंतों और अन्य अंगों में समस्या पैदा हो सकती है। जुड़वा बच्चों या जिन्हें इस रोग की फैमिली हिस्ट्री हो उनमें इसकी आशंका रहती है। तीन तरह से होता नुकसान - लोकलाइड स्क्लेरोडर्मा : शरीर के निश्चित हिस्से पर यह सिर्फ त्वचा पर रंगहीन पैच (मोर्फिया स्थिति) बनने जैसा दिखता है। जो कि हाथ की कलाई से लेकर कोहनी तक ज्यादा होता है। इसके अलावा बांहों, टांगों, चेहरे व माथे पर भी त्वचा कठोर हो जाती है। डिफ्यूस्ड स्क्लेरोडर्मा : शरीर के बाहर और अंदर त्वचा कठोर और रूखी हो जाती है। इसमें इस कारण अंगों में सिकुडऩ आती है। सिस्टमेटिक स्क्लेरोडर्मा: यह रोग का गंभीर रूप है।...

Hair Care Tips: इस तरह से करें तेल की मालिश, नहीं झड़ेंगे बाल

Image
Hair Care Tips In Hindi : बाल चमकदार, मजबूत और सुलझे हुए हैं तो इन्हें हैल्दी हेयर कहते हैं। लेकिन इन दिनों बालों का झड़ना या सफेद होना गंभीर समस्या बन गई है। शरीर में पोषक तत्त्वों की कमी के कारण बाल कमजोर होकर टूटते हैं। बालों में कलरिंग के साथ उनको अच्छा लुक देने के लिए मशीनों का प्रयोग भी वजह है। तनाव से शरीर के तापमान में असंतुलन से बाल सफेद हो जाते हैं। ये हैं कारण ( Hair Loss Causes ) गंजापन, बालों के झड़ने या सफेद होने के कई अन्य कारण भी हैं। वजन कम करने के लिए अचानक से क्रैश डाइटिंग फॉलो करने से शरीर में पोषक तत्त्वों की कमी हो जाती है। इसके अलावा धूम्रपान, थायरॉइड डिसऑर्डर (असंतुलन), बुखार, लगातार सर्दी-जुकाम रहने से भी बाल टूटते या सफेद होते हैं। डैंड्रफ से भी बाल टूटते हैं। इसके लिए एंटी फंगल क्रीम या शैंपू का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। ऐसे रोकें बालों का झड़ना ( How To Stop Hair Fall ) बालों की मजबूती के लिए भोजन में दाल, सोयाबीन, पनीर, दूध अधिक लें। गर्भवती में खून की कमी न हो इसका पूरा खयाल रखें क्योंकि इससे बाल झड़ने लगते हैं। गंजेपन का आखिरी इलाज हेयर ट्रांसप्लांट...