सर्दियों में हाथों की त्वचा की चमक को बरकरार रखने के लिए लगाएं दूध और नमक, दिखने लगेगा फर्क
नई दिल्ली: कड़ाके की ठंड में ज्यादातर त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में त्वचा पर एक परत गंदगी की चढ़ जाती है। प्रदूषण और वातावरण में फैली गंदगी का असर यह होता है कि उन पर सूर्य की किरणें जहां-जहां पड़ती हैं वहां हाथ-पैरों की रंगत बिगड़ जाती है। इतना ही नहीं स्किन पर निर्जीव कोशिकाओं की परत भी चढ़ जाती हैं। इस ठंड के मौसम में शरीर की बेजान त्वचा को साफ-सुथरी और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ आसान से उपाय हैं जिन्हें अपना कर आपअपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं। यदि आपके हाथों और पैरों पर भी ठंड की मार पड़ने से कालापन आ गया है तो इससे छुटकारा पाने के लिए दूध और सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं। कालेपन को दूर करने के लिए 2 चम्मच सेंधा नमक में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलालें, जब दोनों मिल कर पेस्ट बन जाए तो इसमें 1 चम्मच शहद भी मिलालें। अब इस पेस्ट को शरीर के उस भाग में मलें जहां धूप से स्किन काली पड़ गई हो। इस पेस्ट का कमाल आपको हैरान कर देगा। हाथों पैरों की स्किन में कालापन दूर हो जाएगा और त्वचा मुलायम होने के साथ चमकदार बन जाएगी। यदि कुछ और आजमाना चाहते हैं, तो 2 चम्मच चन्दन का पाउडर लें उस...