Posts

Showing posts from December, 2019

पियर्सिंग करवाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

Image
फैशन के लिए अब नाक और कानों के अलावा होंठ, जीभ और नाभि पियर्सिंग (छिदवाई) भी करवाई जाने लगी है लेकिन पियर्सिंग कराने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। यह जानना जरूरी है कि आपको किसी धातु से एलर्जी तो नहीं है। आमतौर पर सर्जिकल स्टेनलेस स्टील, सोना, प्लेटिनम या टाइटैनियम सुरक्षित रहते हैं। घाव जब तक अच्छी तरह सूख न जाए तब तक क्रीम, डियो या परफ्यूम न लगाएं। पियर्सिंग के बाद थोड़ा रक्त बहना, सूजन या फुंसी जैसा आकार बन जाना स्वाभाविक है, लेकिन आपको लगे कि समस्या बढ़ रही है, तो तुरंत चिकित्सक की राय लें। इनका रखें ध्यान - नई सूई का प्रयोग हो। छूने से पहले हाथ अच्छी तरह साबुन से धोकर सुखाएं। नियमित सैलाइन वॉटर से पियर्सिंग की जगह को साफ करें। तैराकी का शौक रखती हों, तो पियर्सिंग के बाद कम से कम हफ्ते तक स्विमिंग न करें। गहना अगर पियर्सिंग वाली जगह पर चिपक जाए और घूमे नहीं तो जबरदस्ती ऐसा न करें।

Castor oil For Skin: कैस्टर ऑयल से इस तरह पाएं बेदाग और मुलायम त्वचा

Image
Castor Oil for skin in hindi: केस्टर आयल या अरंडी का तेल आपकी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह न केवल त्वचा के इंफेक्शन को दूर करने और उसका इलाज करने में सहायक है, बल्कि इसके कई सौंदर्य लाभ भी हैं।अरंडी के तेल में मौजूद अनिषेचक एसिड undecylenic acid नाम का एक्टिव कम्पाउंड दाद के इलाज में विशेष रूप से प्रभावी है। प्रभावित क्षेत्र पर 2 चम्मच अरंडी का तेल और 4 चम्मच नारियल तेल का मिश्रण लागू करें और इसे रात भर छोड़ दें। इससे जल्द फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं castor oil के फायदाें ( Castor Oil Benefits ) के बारे में :- मुंहासे ठीक करें ( Castor oil for Acne ) Castor oil त्वचा की सूजन को कम करने और बैक्टीरिया को मारकर मुंहासे ठीक करने में लाभदायक है। आप साफ चेहरे पर तेल की एक दो बूंदों से मालिश कर रात भर छोड़ दें। अगली सुबह अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा। त्वचा काे मुलायम बनाए ( Castor Oil for hydrate skin ) कैस्टर ऑयल सीधे लगाने पर त्वचा में आसानी से प्रवेश कर जाता है। यह कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को उत्तेजित करता...

Hair care in winter: रूसी को झट से दूर करते हैं ये घरेलू उपाय

Image
dandruff care in winter: सर्दी के सर्द माैसम में आपके बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि मौसम की ठंडी हवाएं आपके बालों को रूखा और बेजान कर सकती हैं। ठंड के मौसम में सिर में होने वाली रूसी आमतौर पर हर किसी को परेशान करती है। कुछ मामलों में, रूसी से रोमकूप अवरुद्ध हो सकते हैं और बालों के झड़ने में वृद्धि हो सकती है। लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर रूसी से बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में... हेयर वॉश को सीमित करें सर्दियों के दौरान अक्सर अपने बालों को न धोएं क्योंकि यह आपके सिर से नमी कम कर देगा। अपने सिर पर गर्म पानी का उपयोग करने से बचें। इसके बजाय गुनगुने पानी या ठंडे पानी का उपयोग करें। आप शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं लेकिन जलन और रूसी से बचने के लिए सिर अच्छी तरह से धाे लें। अपने बालों को अक्सर ब्रश करें यह सिर को उत्तेजित करने और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह बालों और सिर को स्वस्थ रखने वाले तेलों के स्राव को बढ़ाने में मदद करेगा। ज्यादा पानी पिएं सर्दियों के दौरान, हम अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं और यही कारण है कि हमार...

सर्दी के मौसम में फटी एड़ियों का एेसे रखें ध्यान

Image
फटी एड़ियों में चावल के आटे व नींबू के रस का स्क्रब लगाना फायदेमंद होता है। सर्दियों में चेहरे, हाथों की देखभाल करते हैं, लेकिन एड़ियों का ध्यान नहीं रखते हैं। एड़ी पर ध्यान न देने से रूखेपन के कारण एड़ियों की नमी जाने लगती है और एड़ियां फटने लगती हैं। इन्हें नरम और रूखेपन व फटने से बचाने के लिए पैरों पर तेल की मालिश और ग्लिसरीन लगाना फायदेमंद होता है। एड़ियों से मृत त्वचा हटाने के लिए गुनगुने पानी में पैर रखने से त्वचा नरम होती है। चावल के आटे में नींबू का रस मिलाकर स्क्रब करें। नहाने के बाद, रात को सोने से पहले मॉइस्चराइजर, तेल व ग्लीसरीन लगाएं। नंगे पैर फर्श पर न घूमें, सर्दियों में सूती जुराब और जूते पहनकर रहेंं। कम पानी पीने से भी एड़ियां फटती हैं। इसलिए दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है।

Vitamin C For Skin: विटामिन सी से पाएं चमकदार मुलायम त्वचा

Image
Vitamin C For Skin : आप यदि स्किनकेयर को लेकर सजग हैं तो आपने विटामिन सी के बारे में सुना ही होगा, जो कि अच्छे एंटी-एजिंग ( Anti Aging Properties ) तत्वों में से एक है।यह अपने शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट गुणों के कारण क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है और त्वचा की रंगत बनाए रखने में मददगार होता है। अपनी इस खासियत की वजह से ये दुनियाभर के ब्यूटी प्रोडक्ट में काम में लिया जाता है। क्लीन्जर, सीरम,मॉइश्चराइज़र और फेस-मास्क जैसे तमाम स्किन स्टेपल के लिए विटामिन सी का प्रयोग किया जाता है। आइए जानते है विटामिन सी के फायदाें के बारे में :- विटामिन सी आपकी त्वचा की मदद कैसे करता है? ( Vitamin C For Skin ) कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में खास तौर पर काम करता है। कोलेजन एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला प्रोटीन है जो समय के साथ कम हो जाता है। कोलेजन के निम्न स्तर से महीन रेखाएं और झुर्रियां हो सकती हैं। फ्री रेडिकल्स को इलेक्ट्रॉन विटामिन सी एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है, जो फ्री रेडिकल्स को इलेक्ट्रॉन प्रदान करने स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं ...

Lips Care In Winter: सर्दियों में होंठों की खूबसूरती बनाए रखते हैं ये टिप्स

Image
Lips Care In Winter In Hindi: खूबसूरत नरम, मुलायम हाेंठ किसी की भी सुंदरता में चारचांद लगाते हैं। लेकिन सर्द माैसम में हाेंठ की खूबसूरती कहीं गायब हाे जाती है। सर्द हवाआें के कारण हाेंठ खुश्क हाे जाते हैं। सर्दियाें के माैसम में हाेंठाें का खास देखभाल की जरूरत हाेती है। इसके लिए आपकाे बजार जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू नुस्खाें से आप हाेंठाें की खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू टिप्स के बारे में:- - होंठों की देखभाल के लिए दूध की मलाई लेकर हल्के हाथ से मालिश करें। 10 से 15 मिनट तक लगे रहने दें। फिर कुछ देर बाद साफ कपड़े या रुई से साफ कर लें। होंठ कोमल, नरम रहेंगें। इसके अलावा रात को सोने से पहले होंठों को चीनी से स्क्रब करके मृत त्वचा हटाकर घी या ग्लिसरीन, नींबू, गुलाबजल का मिश्रण रातभर होंठों पर लगा सकते हैं। यह होंठों को दिनभर मॉइश्चराइज रखता है। - नाभि में सरसों व नारियल का तेल लगाने से भी होंठ फटने की समस्या में आराम मिलता है। - नींबू के रस को रोज रात को सोने से पहले अपने होठ में लगाएं।इस उपाय को कुछ दिन करने से ही आपके हाेंठ गुलाबी हाे जाएंगे। - ...

Desi Nuskhe: मुंहासे दूर करे नीम, निखार लाए बादाम तेल

Image
Desi Nuskhe : सर्दी में त्वचा और बाल रूखे होने पर तेल से मालिश की जाती है। आयुर्वेद के अनुसार नाभि शरीर की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करती है। नाभि में तेल लगाने से सुंदर त्वचा के साथ, स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। मणिपूरक चक्र (नाभि) से अग्नाशय (पैंक्रियाज) रस सक्रिय होता है। इससे पाचनतंत्र और हार्मोनल संतुलन सही रहता है। जब नाभि सूखती है तो गैस, एसिडिटी, मधुमेह जैसी समस्याएं होती हैं। नाभि में तेल लगाने से इन समस्याओं से बचाव होता है। जोड़ों के दर्द में राहत - शिशु की नाभि में तेल लगाने से पेट संबंधी परेशानी नहीं होती है। - यदि मुहांसों की समस्या है तो रात में सोने से पहले दो बूंद नीम का तेल नाभि में लगाकर सोएं। चेहरे पर दाग-धब्बे, मुहांसे की समस्या में फायदा मिलता है। त्वचा में निखार के लिए बादाम का तेल लगाएं। - जोड़ों में दर्द, शरीर में सूजन, फटे होंठों की समस्या है तो सरसों का तेल लगाएं। सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। नाभि में जमी मैल के साथ लगे जीवाणुओं को नष्ट करने के साथ गैस, अपच व पेट दर्द में भी फायदा कारगर है। - माहवारी में असहनीय दर्द और ऐंठन होती...

कमाल के हैं ये घरेलू नुस्खे, झटपट ठीक हो जाएंगी फटी एड़ियां

Image
Home Remedies For cracked heels : सर्दियों में पैरों की एड़ियां अक्सर फटने लगती हैं। कई बार दर्द बढ़ने के साथ-साथ इनसे खून भी निकलने लगता है। ऐसा अनियमित खानपान, विटामिन ई की कमी, कैल्शियम व आयरन की पर्याप्त मात्रा न मिलने से होता है। लेकिन आप कुछ खास घरेलू उपायाें से झटपट फटी एड़ियाें की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में :- घी से आराम अमचूर तेल 50 ग्राम, मोम 20 ग्राम, सत्यानाशी के बीजों का पाउडर 10 ग्राम और घी 25 ग्राम को एक साथ मिलाकर शीशी में भर लें। यह मिश्रण फटी एड़ियाें में लगाकर मोजे पहनेंं। कुछ दिनों में आराम मिलेगा। त्रिफला चूर्ण का पेस्ट त्रिफला चूर्ण को खाने के तेल में डालकर पेस्ट बना लें। इसे रात को सोने से पहले एड़ियाें पर लगाएं। नाभि में तेल लगाएं रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाकर 2-3 मिनट मालिश करें। एक हफ्ते तक करने से फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी। सोने से पहले लगाएं गुड़, गुग्गल, सेंधा नमक, सरसों, मुलहटी 10-10 ग्राम लें। बारीक पीसकर चूर्ण बना लें। घी व शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। रात को सोने से पहले पेस्ट को फटी एड़ियाें पर लगाएं। ना...

चेहरे की त्वचा निखारने व खूबसूरत बनाने के लिए अपनी मर्जी से न लगाएं कोई ब्यूटी प्रोडक्ट

Image
यदि कोई बिना एक्सपर्ट की सलाह पर दवाइयां लेता है तो इसके अक्सर दुष्परिणाम आते हैं। जब मामला बिगड़ने लगता है तो चिकित्सक की सलाह लेते हैं। ये सेहत के लिए घातक है। अक्सर लोग डॉक्टर से बिना पूछे मेडिकल स्टोर पर जाकर दवाइयां ले लेते हैं। बिना चिकित्सक की सलाह से लीं दवाइयों का खामियाजा उनके शरीर को उठाना पड़ता है। चेहरे पर किसी भी तरह का कोई निशान या फिर त्वचा को निखारने का मामला हो तो मेडिकल स्टोर से लेकर या फिर किसी अन्य व्यक्ति की सलाह से क्रीम लगाना लोग शुरू कर देते हैं। क्रीम लगाने का नुकसान चेहरे को उठाना पड़ता है। ऐसे में अत्याधिक स्टेरॉयड के कारण स्कीन पतली होकर नष्ट होने लगती है। चेहरे पर दाने निकलने, खुजली होने, जलन, धूप में चेहरे लाल हो जाने के लक्षण दिखते हैं। इसे खून की नसें दिखना कहते हैं। नहीं छूटती क्रीम - क्रीम लगाने पर त्वचा निखरने लगती है तो लोग इसे लगाते हैं। बाद में क्रीम को प्रतिदिन लगाने लग जाते हैं। ऐसे में इसका दुष्परिणाम आता है। शुरुआत में स्कीन में निखार आता है, लेकिन बाद में फोड़े-फुंसी, खुजली, जलन, धूप में चेहरे पर लाल हो जाना या फिर उनके चेहरे पर बाल निकलन...

मेथी-एलोवेरा के पेस्ट का एेसे करें इस्तेमाल, नहीं झड़ेंगे बाल, जानें अन्य नुस्खे

Image
बालों का झड़ना आज आम समस्या है। इसके कई कारण होते हैं। इसमें पहला कारण उम्र, डैंड्रफ और सही मात्रा में पोषक तत्वों का न मिलना होता है। कई ऐसे घरेलू उपाय है जिनकी मदद से बालों के झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है। बचाव में तेल का प्रयोग भी कारगर है। सरसों या तिल का तेल घर से बाहर निकलते वक्त नाक में डालने से भी फायदा होता है। मेथी के चूर्ण में एलोवेर और पानी मिलाकर उसे गीला कर लें। इसके बाद उसका लेप बालों पर लगाएं। करीब आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए नीम के तेल में कर्पूर मिलाकर सिर की मसाज करें। दही व नींबू के पेस्ट से सिर की मसाज करें और फिर धो लें। इसी तरह रीठा और शिकाकाई से बालों को धोना ठीक रहता है। गीले बालों में तेल लगाने से बचना चाहिए। रात को सोते वक्त मसाज करने से बाल स्वस्थ रहते हैं।

सर्दियों में त्वचा काे नरम मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये नेचुरल टिप्स

Image
Skin Care In Winter : सर्दी के माैसम में त्वचा रूखी और बेजान हाेने लगती है। इस माैसम में त्वचा को नरम मुलायम बनाए रखने के लिए खास देखभाल की जरूरत हाेती है। आप चाहे ताे कुछ खास टिप्स अपनाकर अपनी त्वचा का निखार बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हुए उनके बारे में :- स्किनकेयर रूटीन का पालन करें सर्दियों में त्वचा को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने स्किनकेयर रूटीन का पालन नियमित तौर पर करें। चेहरे को दिन में दो बार साफ करें, एक बार सुबह और एक बार रात में सोने से पहले। इसके बाद चेहरे पर किसी लाइट मॉश्च्यूराइजर को अप्लाई करना न भूलें, इससे चेहरे की नमीं सर्दियों में भी बरकरार रहेगी, अगर रात का वक्त हो तो बिस्तर पर जाने से पहले हेवी मॉश्च्यूराइजर का उपयोग करें। ऐसा हल्के भीगे चेहरे पर ही करें क्योंकि इससे त्वचा मॉश्च्यूराइजर को अच्छे से सोखती है। ज्यादा एक्सफोलिएट न करें त्वचा की मृत कोशिकाओं से छुटकारा पाने के लिए एक्सफोलिएशन से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है। सर्दियों में आपको अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि इस दौरान त्वचा रूखी हो जाती है। त्वचा को हफ्ते में एक बार जरूर एक्सफोलिएट करें ता...

अगर झड़ रहे हैं बाल तो करें उपाय, तुरंत होगा फायदा

Image
बालों को झड़ने से बचाने के लिए तेल का प्रयोग भी फायदेमंद होता है। सरसों या तिल का तेल घर से बाहर निकलते वक्त नाक में डाल लें। अणु का तेल भी नाक में डालने से फायदा मिलता है। बालों के सफेद होने की समस्या में भी यह कारगर है। किचन में भी उपाय - मेथी के चूर्ण में एलोवेर और पानी मिलाकर उसे गीला कर उसका लेप बालों में लगाएं। 15-20 मिनट बाद धुल लें। डैंड्रफ के लिए नीम के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मसाज करें। दही व नींबू के पेस्ट से मसाज कर धुल लें। रीठा व शिकाकाई से बालों को धुलना ठीक रहता है। गीले बालों में तेल न लगाएं। आयुर्वेद से - बालों का झड़ना आम समस्या हो गई है। बालों के झड़ने के कई कारण होते हैं। उम्र, डैंड्रफ और सही मात्रा में पोषक तत्वों का न मिलना होता है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपचार हैं जिनसे बालों के झड़ना रोक सकते हैं। ऐसे बनाएं - भृंगराज रसायन, भृंगराज व आंवला चूर्ण, मिश्री, काली तिल पीसकर सुबह-शाम पांच ग्राम पानी के साथ लें, फायदा मिलेगा। तनाव से बाल झडऩे पर सिर पर तेल-दूध की धारा छोड़ते हैं, जिसे सिरोधारा कहते हैं।

Skin Care in Winter: किन घरेलू नुस्खाें से मिलती है खूबसूरत, मुलायम त्वचा, जाने यहां

Image
Skin Care Tips in Winter: सर्दी का मौसम अक्सर हमारी त्वचा और बालों के लिए समस्या लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा का रूखापन, फटे होठ,रूसी,बाल झड़ने और दो मुंहे बाल जैसी समस्याएं आम हैं। समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान न देना आपको खुजली, चकते, एग्जिमा जैसी समस्याओं का शिकार बना सकता है। इसलिए जरूरी की सर्दी के मौसम में त्वचा और बालों को उचित देखभाल की जाए। आइए जानते है सर्दी में त्वचा और बालों की देखभाल करने के घरेलू टिप्स के बारे में कैसे कर सकते हैं। संतुलित और पौष्टिक आहार लें आपकी त्वचा का स्वास्थ्य काफी हद तक आपके आहार पर निर्भर करता है। संतुलित और पौष्टिक आहार त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार होता है। अपने आहार में बहुत सारे ताजे फल और सब्जियां शामिल करें। विटामिन ई युक्त बादाम और अखरोट का सेवन त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा कुछ अन्य चीजें जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, वे हैं संपूर्ण डेयरी दूध, ताजा पनीर और घी। नियमित रूप से आंवला का सेवन करना शुरू करें। यह विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है और त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। ट्रांस वसा व जंक ...