Posts

Showing posts from August, 2021

Face Fat Loss Exercise: चेहरे की चर्बी को छूमंतर कर देंगे ये व्यायाम

Image
नई दिल्ली। Face Fat Loss Exercise In Hindi: यूं तो सभी को सुंदर चेहरा और आकर्षक शारीरिक संरचना की चाह होती ही है। अच्छे खान-पान और योगासन, व्यायाम आदि के द्वारा आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। परंतु किसी भी इंसान से वार्तालाप के दौरान सबसे पहले उनकी नजर आपके चेहरे पर ही जाती है। कई सारी शारीरिक गतिविधियां और व्यायाम करने के बावजूद भी कुछ लोगों को चेहरे पर जमी वसा परेशान करती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन एक्सरसाइज द्वारा एक आकर्षक चेहरा प्राप्त कर सकते हैं: 1. चिन लिफ्ट एक्सरसाइज इस एक्सरसाइज के दौरान आपको अपनी गर्दन को पीछे झुकाते हुए चेहरा ऊपर उठाकर आसमान की की तरफ देखना होता है। इस एक्सरसाइज को आप खड़े होकर अथवा बैठकर कैसे भी कर सकते हैं। इस क्रिया में याद रखें कि केवल होठों की मांसपेशियों का ही उपयोग करें जैसे आपके होंठ आसमान को चूम रहे हों। 10-10 सेकंड के अंतराल में इस क्रिया को दोहराएं। 2. जॉ रिलीज़ इस क्रिया के दौरान चेहरे को सीधा रखकर सामने की तरफ देखते हुए अपने जबड़े को जोर-जोर से चलाएं जैसे आप कुछ चबा रहे हों। इसके पश्चात एक गहरी सांस लेकर धीरे-धीरे बाहर...

Best Serum For Skin: त्वचा की ढेरों समस्याएं और एक हल

Image
नई दिल्ली। Best Serum For Skin: हमारे शरीर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग मानी जाती है। शरीर के आंतरिक और बाह्य दोनों में होने वाली किसी भी परेशानी का पता सबसे पहले त्वचा से ही पड़ता है। प्राचीन समय में तो आयुर्वेद ज्ञानी अथवा वैद्य मरीज के चेहरे अथवा त्वचा से ही काफी हद तक बीमारी का पता लगा लेते थे। हालांकि वर्तमान समय में बदलती जीवन शैली के कारण विभिन्न तरह की शारीरिक समस्याओं और उनके निजात ने भी जन्म लिया है। आज के दौर में त्वचा का सुंदर और चमकदार होना बहुत महत्वपूर्ण है, चेहरे पर एक मुंहासा होने पर भी हम घबरा जाते हैं। खासकर यह चिंता महिलाओं में देखने को अधिक मिलती है। वे तरह-तरह के नुस्खे अपनाकर अपनी त्वचा को किसी भी तरह की समस्या से बचाना चाहती हैं। अधिकतर शारीरिक समस्याओं से छुटकारा बेहतर खानपान और व्यायाम द्वारा मिल सकता है। परंतु कुछ त्वचा संबंधी समस्याएं ऐसी है जिनके लिए विटामिन आधारित उत्पादों के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। उनमें से एक है विटामिन-सी आधारित सीरम जो कि त्वचा संबंधी अनेक समस्याओं का रामबाण उपाय है। 1. त्वचा की देखभाल हेतु प्रयोग किए जाने वाले बहुत से विटामि...

Amla Pack For Hair Growth: बालों के टूटने से हैं परेशान, तो अपना सकते हैं इन आसान से टिप्स को

Image
नई दिल्ली। Amla Pack For Hair Growth: आज के समय बालों के झड़ने से सब परेशान हैं, ये एक आम बात हो गई है। बहुत सारे लोग बालों के टूटने में केमिकल्स का यूज़ कर लेते हैं। जिससे उनके बाल और ज्यादा टूटने शुरू हो जाते हैं। इसलिए यदि आप के साथ भी यही समस्या हो तो आंवला को अपनी डेली के डाइट में इस्तेमाल करके देख सकते हैं। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है। जो आंखों की रोशनी और बालों के ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसलिए इसे अपनी डाइट में रोजाना शामिल करें। आंवला को अनेक प्रकार से खाया जा सकता है। जैसे कि इसका मुरब्बा, चटनी या इसके जूस का आप सेवन कर सकते हैं। आवलें को खाने के साथ आप इसके हेयर पैक्स को बालों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे बाल काले और घने हो जाएंगे। इनका इस्तेमाल बालों को सुंदर और चमकदार बना देगा।और इसको बनाना भी बेहद आसान है। आंवला और शिकाकाई आंवला बालों को टूटने से बचाता है, वहीं शिकाकाई बालों के ग्रोथ के लिए अच्छी मानी जाती है। इसलिए इनका हेयर पैक आप बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरे में आंवला और शिकाकाई का पाउडर लें। इन्हें आप ब...

Sunburn Home Remedy: खूबसूरत त्वचा चाहिए तो ये सस्ते व घरेलू उपचार अपनाइए

Image
नई दिल्ली। Sunburn Home Remedy: त्वचा संबंधी समस्याएं आजकल आम बात है और गर्मियों में तो यह बड़ी समस्या बन जाती है। गर्मी के मौसम में धूप में आने-जाने के कारण सूर्य की पराबैंगनी किरणें हमारी त्वचा को रूखी और बेजान तो बनाती ही हैं साथ ही धूप से चेहरे पर कालिमा या टैनिंग भी हो जाती है। इस हालत में बहुत से लोग रसायनयुक्त उत्पादों का प्रयोग करने लगते हैं। जो कि हमारी त्वचा के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं है। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 1. गुलाबजल और मुल्तानी मिट्टी का लेप: दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर इस लेप को प्रभावित जगह पर लगाएं। गुलाबजल और मुल्तानी मिट्टी का लेप त्वचा को ठंडक देने के साथ चमकदार भी बनाते हैं। साथ ही सनबर्न/कालापन भी दूर होगा। 2. शहद और नींबू रस: थोड़े से शहद में नींबू का रस निचोड़ कर उसे चेहरे या अन्य प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। विटामिन सी युक्त होने के कारण नींबू, कील-मुहांसों को दूर कर टैनिंग को भी हटाता है। यह भी पढ़ें: 3. टमाटर तथा दही का लेप: एक टमाटर का छि...

Makeup Brush Cleaning At Home: कभी ना करें अपने सौंदर्य प्रसाधनों के साथ यह गलतियां

Image
नई दिल्ली। Makeup Brush Cleaning At Home: कभी ना करें अपने सौंदर्य प्रसाधनों के साथ यह गलतियांसज-धज कर खुद को आकर्षक दिखाना महिलाओं के पसंदीदा कार्यों में से एक माना जाता है। वर्तमान में स्वयं को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन बाजार में उपलब्ध हैं, जो हमारी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि यह उत्पाद जो हमें आकर्षक दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं उन्हें भी देखभाल की बहुत जरूरत होती है। महिलाएं सामान्यतः मेकअप करने के लिए अलग-अलग तरह की ब्रश का उपयोग करती हैं। वह अपने मेकअप ब्रश को साफ करने के बारे में जरा भी नहीं सोचती एवं उपयोग के बाद उसे यूं ही डब्बे में रख देती हैं। और कुछ समय बाद उनके खराब होने पर उन्हें फेंक देती हैं। इसके अतिरिक्त बहुत सी महिलाओं को ब्रश साफ करने का तरीका भी नहीं पता होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक बहुत ही आसान कार्य है। आप घर पर ही बड़ी सरलता से मेकअप ब्रश को साफ कर सकते हैं इससे पैसे भी बचेंगे और ब्रश साफ होने पर त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। तो आइए जानते हैं कि किन आसान तरीकों से हम मेकअप ब्रश को स...

Skin Care: हरे धनिया का कैसे करें प्रयोग, पिम्पल्स भी रहेंगे दूर और मिलेगी निखरी स्किन

Image
नई दिल्ली। Skin Care: हरा धनिया स्वाद को तो बढ़ाता ही है,इसके साथ ही स्किन में भी ग्लो लेकर आता है। इसके यूज़ से आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। इसको लगाने से फेस में पिम्पल्स गायब हो जाते हैं, और चेहरे में चमक आ जाती है। इसलिए आपको हरे धनिया का फेस पैक यूज़ करते रहना चाहिए। चलिए हम जानते हैं कि हरे धनिया के फेस पैक को कैसे यूज़ करा जा सकता है। हरा धनिया और राइस फेस पैक इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको हरे धनिया, चावल, दही और चावल के आटे की जरुरत होगी। सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें, उसमें हरे धनिया का पेस्ट तैयार करें फिर उसमें एक चम्मच चावल का आटा, दो छोटे चम्मच दही और थोड़ा सा गुलाबजल को मिला के पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद चेहरे में आधे घंटे लगा कर इस पेस्ट को छोड़ दें। चावल का आटा स्किन के डेड सेल्स को निकाल देता है। और वहीं हरा धनिया स्किन में ग्लो लेकर आता है। इसलिए हफ्ते में 3 दिन आप इस फेसपैक का इश्तेमाल जरूर करें। यह भी पढ़ें: लाल मसूर दाल फेसपैक,चेहरे को बनाए चमकदार हरा धनिया और शहद का फेस पैक इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको बारीक कटा हुआ हरा धनिया, शहद, दूध और आधे कट...

Skin Care Tips: यदि आपको भी अपनी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाना है तो अपनाइए इन 5 सुपर इफेक्टिव टिप्स को

Image
नई दिल्ली। Skin Care Tips: बहुत सारे लोगों का मानना है कि अच्छी त्वचा ब्यूटी प्रोडक्ट्स अप्लाई करने से ही मिलती है। जबकि ये बात बिलकुल सही नहीं है। अच्छी त्वचा पाने के लिए आपको हेल्दी रूटीन फॉलो करना होता है। सुबह जल्दी उठना,नींद का पूरा होना,नाश्ते में फ्रूट्स और दूध का सेवन करना आदि। तब जाकर कहीं स्किन का ग्लो वापस लौट के आ पाता है। यदि आपको भी अपनी स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट बनानी है तो, हमारे पास आपके लिए कुछ सुपर इफेक्टिव टिप्स हैं। 1. सुबह उठ कर सकते हैं डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन सुबह उठते ही आपको अपने बॉडी को डिटॉक्स ड्रिंक्स जरूर देनी चाहिए। इसका सेवन करने से आप पूरे दिन फ्रेश रहेंगे और आपके बॉडी से टॉक्सिंस फ्लश आउट होते रहेंगे। ये आपके शरीर को अंदर से हेल्थी बनाएगा, उसके साथ ही बाहर से भी आपकी स्किन में ग्लो लेकर आएगा। - ऐसा करने के लिए सबसे पहले आप एक ग्लास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को डाल के घोल लें। -जब एप्पल साइडर विनेगर आपके पानी में अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो उसे पी लें। - रोजाना इसका सेवन जरूर करें। ये आपकी स्किन में ग्लो लेकर आएगा ही और साथ-सा...

Beauty Tips: सुबह खाली पेट करें इन ड्रिंक्स का सेवन, मिल सकती है बेदाग और खूबसूरत त्वचा

Image
नई दिल्ली।Skin Beauty Tips: इस दौर में सभी निखरी,सुन्दर,बेदाग और खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं। इसके लिए औरतें एवं लड़कियां कई बार बहुत सारे केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स का यूज़ कर लेती हैं। जिससे बाद में उनकी त्वचा खराब भी हो जाती है। पर क्या आपको पता है कि स्किन की केयर बाहर के साथ-साथ अंदर से भी उसको पोषण मिलना उसको बहुत जरूरी है। तब जाकर आपकी स्किन ग्लो करेगी। तो आइए आज हम आपको कुछ ड्रिंक्स के बारे में जानकारी देंगे, जिनके उपयोग से अंदर से आपकी स्किन में चमक आएगी। और लॉन्ग टर्म के लिए भी ये फायदेमंद साबित होगी। ये ड्रिंक्स आपके स्किन में इम्प्रूवमेंट लेकर आएंगे ही, इसके साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म को भी स्ट्रांग बनाएंगे। ग्रीन टी- ग्रीन टी का उपयोग बाहरी देश ज्यादा करते हैं। भारत में अभी भी दूध से बनी चाय पीना ही लोग पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ग्रीन टी आपके पेट,स्किन और स्वास्थ्य के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसको रोजाना पीने से स्किन में ग्लो आता है। और इसमें मौजूद पोषक तत्त्व स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाते हैं। हल्दी का दूध- हल्दी से होने वाले फायदों के बारे में तो हम सभी...

Beauty Tips :लैपटॉप और मोबाइल के ज्यादा यूज़ से स्किन हो सकती है डैमेज, इन 7 ब्यूटी टिप्स से रखें चेहरे का ख्याल

Image
नई दिल्ली। Beauty Tips: लॉकडाउन ने लोगों की दिक्कत को बढ़ा दिया है। जहाँ पहले लोग ऑफिस या कॉलेज से बचा हुआ समय पार्क या अपने साथियों के साथ व्यतीत करते थे। वहीं कोरोना की वजह से कोई घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। ज्यादातर लोग मोबाइल, लैपटॉप,टेलीविज़न को देख के अपना समय बिता रहें हैं। पर क्या आपको पता है कि इससे निकलने वाली किरणें बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। इनको ज्यादा देखने से चेहरे में झुर्रियां, आंखों के नीचे कालापन या पिम्पल्स हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी स्किन की ज्यादा केयर करने की जरूरत होती है। नहीं तो त्वचा धीरे-धीरे खराब होती चली जाएगी। - आप अपनी स्किन में टमाटर का पेस्ट लगा सकते हैं,टमाटर आपकी स्किन से डेड सेल्स को निकाल देगा,और आपकी त्वचा कोमल हो जाएगी। -दिनभर लैपटॉप में बैठे-बैठे काम करने के बाद ऑंखें बहुत थक जाती हैं, ऐसे में चेहरे और आखों में छोटे-छोटे बर्फ के टुकड़े लेकर मसाज करने से थकान दूर हो जाती है। -स्किन को तरोताजा और साफ़ रखने के लिए आप थोड़ी-थोड़ी देर में ठंडे पानी से फेस जरूर धुलते रहें। इससे आपके फेस में जमी हुई गंदगी निकल जाएगी। यह भी पढ़ें: बे...

Hair Fall Control: बालों को नया जीवन देती हैं ये 5 जड़ी बूटियां, जानिए इनके बारे में

Image
नई दिल्ली। Hair Fall Control: बालों का झड़ना बहुत ही कॉमन सी समस्या है, जिससे हम सभी कभी न कभी परेशान रहते हैं। पुरुषों से ज्यादा औरतों में ये समस्या पाई जाती है। बालों को बचा के रखने के लिए कुछ आयुर्वेदिक औषधियां हैं, जिनके इस्तेमाल से बालों के झड़ने जैसे समस्या से निजात पाई जा सकती है। बालों के लिए ये जड़ी बूटियां हैं लाभदायकः अश्वगंधा अश्वगंधा में टायरोसिन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है। जो बालों को घना और मजबूत बनाता है। साथ ही साथ ये बालों को सफेद होने से भी रोकता है। ये बालों में मेलानिन की मात्रा को बढ़ा देता है, जो कि बाल टूटने से बचाते हैं। अश्वगंधा का प्रयोग बालों के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसके पाउडर को रोजाना एक चम्मच सुबह-शाम खाया जा सकता है। बाजार में अश्वगंधा के कैप्सूल्स भी आते हैं। जिनको आप खा सकते हैं। यह भी पढ़ें: दही का किस प्रकार करें बालों में इस्तेमाल अमरबेल अमरबेल बाल झड़ने जैसी समस्या से निजात दिला सकता है। आप 30 ग्राम अमर बेल पीसकर दो छोटे स्पून तिल का तेल मिलाकर रोजाना मसाज करें। ऐसा करने से बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी और बाल...

Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों की समस्या को खत्म करेगी नीम, इस तरह करें इस्तेमाल

Image
नई दिल्ली। Hair Care Tips: यदि आप भी रूखे-सूखे और झड़ते बालों से परेशान हैं, तो हम आपके लिए ये अच्छी जानकारी लेकर आए हैं। नीम में एंटी बैक्टीरियल,एंटी वायरल, एंटी सेप्टिक, एनाल्जेसिक, एंटी माइक्रोबियल और एंटी पायरेटिक जैसे गुण होते हैं। यही वजह है कि नीम त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। आयुर्वेद के मुताबिक आंवला, नीम, शिकाकाई, रीठा ऐसी जड़ी बूटियां हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद हैं। बालों के लिए नीम का यूज़ कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं। यह भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स 1. बालों की देखभाल और ग्रोथ के लिए करी पत्ता और नीम सबसे पहले आप कुछ नीम के पत्तों को सुखा लें और फिर इन्हे अच्छे से पीसकर पाउडर की तरह बना लें। करी पत्ता को सुखाएं और इनका भी पाउडर बना लें। अब एक कटोरी में 1-2 स्पून नीम के पत्तों का पाउडर और करी पत्ते का पाउडर लें। इन दोनों को बराबर मात्रा में एक साथ मिला लें और पानी डालकर पेस्ट रेडी कर लें। अब इसे बालों में अच्छी तरह से जड़ तक लगाएं और हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें। इसे बालों में कुछ देर ल...

Beauty Tips: बालों को झड़ने से रोकेगा मैंगो, त्वचा के लिए भी है बेहद फायदेमंद

Image
Beauty Tips : आमतौर पर हम फलों के राजा आम (मैंगो) को खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। आम से कई तरह के लजीज व्यंजन बनाते हैं। लेकिन आम खाने के अलावा और भी कई चीजों में काम आता है। आम त्वचा और बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। मैंगो से बनाया गया हेयर पैक झड़ते बालों और बेदाग त्वचा पाने के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है। बालों को झडऩे से रोकता है मैंगोउम्र बढऩे के साथ बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। साथ ही बाल झडऩे भी शुरू हो जाते हैं। लेकिन आज की व्यस्त जिंदगी और अनियमित खानपान की वजह से बाल उम्र से पहले कमजोर हो जाते हैं और झडऩे लगते हैं। ऐसा सिर और बालों की जड़ों में कुछ विशेष पोषण की कमी से होता है। इन स्थितियों में बालों का अलग से ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। तो ऐसे में मैंगो हेयर पैक ट्राय करें। ये बालों का झडऩा रोकेगा और बालों की नैचुरल तौर पर कंडीशनिंग कर बालों को मजबूत बनाएगा। मैंगो हेयर पैक बनाने का तरीकासबसे पहले पके हुए आम को छील लें। फिर उसके पल्‍प को निकाल लें और उसका पेस्‍ट बना लें।अब इस पल्प के पेस्ट में थोड़ा सा दही और 1 चम्‍मच बादाम तेल डालकर मिक्‍स करें। अब इस मैंगो पैक को ब...

Multani Mitti Face Pack Benefits: मानसून में मुल्तानी मिट्टी से बने ये 3 फेसपैक कर देंगे कमाल

Image
नई दिल्ली। Multani Mitti Face Pack Benefits: मॉनसून का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। इस मौसम में आपको अपनी त्वचा का स्पेशल ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस सीजन में वातावरण में नमी होने के कारण पिम्पल्स और छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। जिनकी स्किन ऑयली हो उनको तो और ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वातावरण में बहुत ज्यादा नमी रहती है जिसकी वजह से पिम्पल्स होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। मानसून के सीजन में ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की भी परेशानी स्किन में हो जाती है। हमारा चेहरा बेजान और रूखा-सूखा लगने लगता है। इन सबसे बचने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने हुए फेसपैक का यूज़ कर सकते हैं। ये फेसपैक आपके स्किन को कोमल बना देगा और आपकी स्किन पूरे दिन तरोताजा भी रहेगी। आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी से बने हुए इन फेसपैक्स के बारे में मुल्तानी मिट्टी और हल्दी बरसात के सीजन में अक्सर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा दो गुना बढ़ जाता है। इसलिए हमें इस मौसम में अपने स्किन पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। इनसे बचने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी ( Multani Mitti ) के साथ हल्दी का प्रयोग सकते हैं। सबसे पहले आप एक छोटी लें। इ...

Multani Mitti For Dry Skin: मुल्तानी मिट्टी का कैसे करें रूखी त्वचा में इस्तेमाल

Image
नई दिल्ली। Multani Mitti For Dry Skin: स्किन को लेकर हम सभी परेशान रहते हैं। क्योंकि गंदगी,धूल मिट्टी एवं बाहार का ज्यादा खाने पीने से हमारी स्किन धीरे-धीरे खराब होने लगती है। जो की एक चिंता का विषय है। हमारी त्वचा ध्यान न देने से रूखी और बेजान होने लगती है। जिसको ठीक करने के लिए हम बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज़ करने लगते हैं। जिससे हमारा चेहरा कभी-कभी और खराब हो जाता है,क्योंकि उसमें केमिकल्स होते हैं। ऐसे में हम आपको नेचुरल चीजों के बारे में बताएंगे जैसे की मुल्तानी मिट्टी। इसका प्रयोग न केवल रूखी और बेजान त्वचा में जान लाना होता है बल्कि ये हमारे त्वचा की सारी समस्याओं को दूर कर देता है। मुल्तानी मिट्टी स्मूथिंग होता है जो त्वचा को कोमल बना देता है। यदि आपके स्किन में खुजली,सूजन और जलन जैसी समस्या है तो ये उससे भी छुटकारा दिला सकता है। इसमें एंटी सेप्टिक जैसे तत्त्व पाए जाते हैं। जो त्वचा की रंगत को निखारने का काम करते हैं। अब जानते हैं मुल्तानी मिट्टी का रूखी त्वचा पर कैसे करें इस्तेमाल मुल्तानी मिट्टी और शहद यदि आप चेहरे को बेदाग और रूखी त्वचा में जान लाना चाहते हो तो मुल्त...

Foods For Glowing Skin: चमकती त्वचा के लिए रोज खाएं ये फूड्स, हमेशा रहेंगे खूबसूरत

Image
नई दिल्ली। चमकदार त्वचा को पाना भला किसके दिल की चाहत नहीं होती है। हालांकि रोजमर्रा की जिंदगी में हम इतने बिजी हो जाते हैं कि अपनी स्किन की प्रॉपर केयर नहीं कर पाते। यदि आप भी उनमे से एक हैं जो अपने स्किन की देखभाल अच्छी तरीके से नहीं कर पाती हैं, तो इसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसे फ़ूड आइटम्स को लेकर आए हैं जो आपके स्किन को चमकदार ( Foods For Glowing Skin ) बनाएंगे और साथ ही साथ उनको हेल्दी भी रखेंगे। यह भी पढ़ें: अच्छी त्वचा पाने के लिए इन चीजों का करें प्रयोग मूंग और मसूर की दाल ये दोनों ही दालें ही सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। यदि आप इनका सेवन करते हैं तो आपके शरीर को बहुत लाभ मिलता है। यह दालें लाइट होती हैं जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाती हैं। पेट में जब भी कोई समस्या होती है तो डॉक्टर भी इन्ही दोनों दालों का उपयोग करने को कहते हैं। ये आपके पेट की समस्या को दूर करती है, मोटापे को कम होने में मदद करती है। इसके साथ ही आपके सौंदर्य को भी दो गुना बढ़ा देती है। इसलिए हर 2 से 4 दिन का गैप करके आप इसे बना कर खा सकते हैं। यह भी पढ़ें: खून के कमी को पूरी कैसे...

Masoor Dal Face Pack For Glowing Skin: लाल मसूर की दाल का फेस पैक, चेहरे को बनाए चमकदार

Image
नई दिल्ली। किचन सौंदर्य के पिटारों से भरी पड़ी है। इनमें से एक है लाल मसूर की दाल। इसमें प्रोटीन उच्च मात्रा में होती है, जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चेहरे को निखारने के भी काम आती है। हाई प्रोटीन युक्त लाल मसूर की दाल से बने फेस पैक डेड स्किन सेल को दूर करते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं। लाल मसूर की दाल सभी प्रकार की स्किन के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। चलिए जानते हैं लाल मसूर की दाल से बने फेस पैक्स के बारे में जो आपकी स्किन को निखारेंगे और चमकाएंगे। लाल मसूर की दाल से ऐसे बनाए फेस पैक इसे भी पढ़ेंः त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाएगी मसूर की दाल मसूर-एलोवेरा-नींबू फेस पैक इस पैक को बनाने के लिए लाल मसूर की दाल को रात भर पानी में भिगो दें। दूसरे दिन इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। बाद में इस पेस्ट को फेस और गर्दन पर लगा लें और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसे धोने से पहले पांच मिनट तक चेहरे की मसाज करें और बाद में चेहरा धो लें। मसूर-दूध-बादाम फ...

Puffy Eyes Solution: सुबह के वक्त आंखों में रहती है सूजन तो अपनाएं ये उपाय

Image
नई दिल्ली। कई बार जब आप सोकर उठते हैं तो आंखों के आसपास सूजन दिखाई देती है, जो आपके लुक्स को खराब कर देती हैं। इसके कारण आप अच्छे से अपने काम पर फोकस भी नहीं कर पाते हैं। इसे ठीक करने के ऐसे तो बहुत सारे घरेलू उपाय भी हैं, लेकिन सुबह काम पर जल्दी निकलने के कारण समय नहीं मिलता है। ऐसे में आंखों के आसपास की पफीनेस को दूर करने के कुछ आसान से उपाय हैं जिनको अपनाकर आप अपनी आंखों की सूजन को कम कर सकते हैं। ऑफिस में जल्दी जाने से लेकर पार्टी तक यदि आपकी आखों में सूजन है जिससे आपका चेहरा मुरझाया हुआ लग रहा है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स। इसमें खाने के स्पून से लेकर कॉटन के पैड तक चीजें शामिल हैं। जो कुछ ही मिनटों में आपकी आंखों में होने वाली प्रॉब्लम को दूर कर देंगी और आप दिखेंगे पहले की तरह तरोताजा। यह भी पढ़ें: मोबाइल,लैपटॉप पर करते हैं काम, तो आँखों का रखिए इस प्रकार ख्याल चिल्ड चम्मच से दूर करें आंखों की सूजन सबसे पहले आप स्पून लें और इसे लगभग 4 से 6 मिनट तक फ्रिज के अंदर रख दें। इसके बाद टाइम सेट कर लें तकरीबन दो मिनट बाद स्पून को निकालें और उल्टा करके इसे आंखों के ऊपर रखें। ऐसा आप 20-3...