Skin Care In Pregnancy: गर्भावस्था में ऐसे रखें त्वचा का ध्यान, नहीं होंगे खिंचाव के निशान
Skin Care In Pregnancy In Hindi : गर्भावस्था के दौरान एक महिला कई भावनात्मक और शारीरिक परिवर्तनों से गुजरती है। इस समय कई हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जिससे महिला का शरीर प्रसव के लिए तैयार होता है। ऐसे में गर्भवती महिला की त्वचा में भी कई परिवर्तन आते हैं। जैसे की पेट पर खिंचाव के निशान बनना, जो कि प्रसव के बाद स्थाई रह जाते हैं। लेकिन ऐसे समय में त्वचा की सही देखभाल की जाए तो इस इन निसानों की समस्या से निजात मिल सकती है। पर आपको इस बात से सावधान रहना होगा कि आप क्या उपयोग करते हैं। बाजार में मौजूद कई केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट आपके और आपके बच्चे के लिए अच्छे नहीं हो सकते हैं। इसलिए, आपको यह जानना होगा कि गर्भावस्था के दौरान त्वचा के लिए क्या सही है, क्या नहीं। Pregnancy Skin Care Routine गर्भावस्था में त्वचा की देखभाल आपके बच्चे के लिए भी सुरक्षित होनी चाहिए। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ त्वचा के लिए आपको गर्भावस्था-सुरक्षित त्वचा देखभाल दिनचर्या को अपनाना चाहिए। क्योंकि इस अवस्था में आप त्वचा में कई परिवर्तन, जैसे- शुष्कता, खुजली, चकत्ते, मुँहासे, लालिमा और खिंचाव...