Posts

Showing posts from April, 2020

Skin care Tips: बदलते मौसम में स्किन की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स

Image
Skin care Tips : बदलते मौसम में त्वचा को चमकदार और सेहतमंद बनाए रखना आसान काम नहीं। त्वचा की देखभाल के लिए लोशन, क्रीम और न जाने कितने तरह के उपाय करने पड़ते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ खास बातों का ध्यान रखकर त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे:- पानी पिएं भरपूर त्वचा को चमकदार रखने के लिए उसे हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। हर्बल या ग्रीन टी भी अच्छा विकल्प हो सकते हैं। गुनगुना पानी पीना हो तो पहले उसे अच्छी तरह से उबालें और फिर ठंडा होने पर ही पिएं क्योंकि हल्का गर्म करने पर पानी में मौजूद बैक्टीरिया पूरी तरह से नष्ट नहीं हो पाते। त्वचा की नमी बनी रहे ऐसा मॉश्चराइजर चुनें जो आपकी त्वचा को अच्छी तरह से नमी दे। एक अच्छा लिप बाम भी साथ रखें। साथ ही सनस्क्रीन लोशन भी जरूर लगाएं। रोजाना एक्सरसाइज भी करें। - अपने वॉर्डरोब की तरह अपने स्किन केयर प्रोडक्ट भी बदलें। बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने चेहरे के लिए हल्के और फलों के गुणों वाले या नेचुरल उत्पादों का ही प्रयोग करें। दिन में 3-4 बार चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।...

Skin care Tips: 40 की उम्र में दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये टिप्स

Image
Skin care Tips in Hindi : उम्र बढ़ने के साथ हमारी त्वचा अपनी रंगत खोने लगती है। और समय रहते त्वचा की देखभाल न की जाए तो हम जल्द ही उम्र से ज्यादा बूढ़े दिखने लगेंगे। हमारी त्‍वचा को बूढ़ा बनाने में बढ़ती उम्र के साथ, सूरज की तेज धूप, रोज का आहार, तनाव और हमारी खराब लाइफस्‍टाइल काफी हद तक जिम्मेदार है। लेकिन आप चाहे तो बढ़ती उम्र में भी अपनी त्वचा की सही देखभाल कर उसकी खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं बढ़ती उम्र में त्वचा को सेहतमंद बनाएं रखने वाले कुछ टिप्स के बारे में मॉइस्‍चराइजर लगाएं यह त्‍वचा को प्रोटेक्‍ट करता है। भले ही आपका चेहरा ऑइली हो या फिर उस पर पिंपल निकला हो, आप एक अच्‍छा सा ऑइलफ्री मॉइस्‍चराइजर लगा सकती हैं। अगर स्‍किन रूखी है तो दिन में दो बार मॉइस्‍चराइजर लगाएं। नरम क्‍लींजर का प्रयोग रूखी त्‍वचा के लिये क्रीम युक्‍त और ऑइली त्‍वचा के ऑइल फ्री क्‍लींजर अच्‍छा होता है। अगर आपकी त्‍वचा संवेदनशील है तो अपने डॉक्‍टर से इस बारे में बात करें। चेहरे को हल्‍के गरम या ठंडे पानी से धोएं। गरम पानी आपके चेहरे को और ज्‍यादा रूखा बना सक‍ता है। चेहरे को रगड़ कर ना पोछ...

Skin Care Tips: बेदाग और मुलायम त्वचा के लिए इस तरह लगाएं लौंग का तेल

Image
Skin Care Tips In Hindi: भारतीय रसाेई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लौंग का इस्तेमाल आम है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लौंग सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि अपने विशेष औषधियों गुणों से कई बीमारियों को दूर भी रखती है। दांत दर्द, खांसी और बलगम हो जाने पर भी लौंग के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण पाया जाता है। इसके अलावा ये एंटी-ऑक्सीडेंट का भी अच्छा माध्यम है। इसका इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जाता है। लौंग एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं लौंग के तेल के फायदों के बारे में: 1. लौंग के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। लौंग का तेल, मुंहासों को पनपने से रोकता है। इसके साथ ही लौंग के तेल की नियमित मसाज से कील-मुंहासों की वजह से बने दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। 2. लौंग के तेल का इस्तेमाल झुर्रियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। रोज रात को बिस्तर पर जाने से पहले लौंग के तेल की मसाज करें। इसके मसाज से एक ओर जहां त्वचा में कसावट...

Beauty Tips: बदलते माैसम में बेदाग त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

Image
Beauty Tips In Hindi: बदलते मौसम में त्वचा का खराब होना एक आम समस्या है। लेकिन समय पर त्वचा की देखभाल और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर समस्या को दूर रखा जा सकता है। अगर आप भी त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्‍खे आपके के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में 1. आहार में शामिल करें विटामिन सी स्किन केयर टिप्स में सबसे जरूरी यह बात है कि आप अपने आहार में विटामिन सी को शामिल करें। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपकी त्वचा को झाईयों से बचाएगा और एंटी एजिंग का काम करेगा। इसके अलावा विटामिन सी कॉलोजिन बनाने में भी मददगार है, जोकि तनाव को कम करने में मददगार होता है। विटामिन सी के लिए आप ऑरेंज पील, नींबू का रस, स्टॉबेरीज या ब्लूबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सभी विटामिन सी के अच्छे स्रोत होते हैं। आप इन्हें मिलकार अच्छे नेचुरल फेसपैक तैयार कर सकते हैं। 2. स्किन करेगी ग्लो, रहें हाइड्रेट त्वचा को नमी देना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप ब्लैक टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, इतना ही नहीं यह एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध होती ह...

Beauty Tips: त्वचा की सभी परेशानियां दूर करने लिए काफी है ये दो घरेलू फेस मास्क

Image
Beauty Tips in Hindi : त्वचा को स्वस्थ और बेदाग बनाए रखने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है। आज के दौर में त्वचा की हिफाजत के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्टस का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। जो कम समय के लिए असरदार होते हैं, लेकिन उनके साइड इफेक्ट लम्बे समय तक त्वचा पर बने रहते हैं। अगर आप त्वचा की नेचुरल रंगत बनाए रखना चाहती है तो कुछ घेरेलू फेस मास्क का उपयोग आपके के लिए फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं त्वचा के लिए खास घरेलू फेस मास्क के बारे में:- तैलीय और मुँहासे से ग्रस्त त्वचा के लिए: चने का आटा + हल्दी + बादाम का तेल + गुलाब जल 1 कप चने का आटा (जो जिंक से भरपूर होता है जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है और त्वचा को एक्सफोलिएट करता है), 1 टीस्पून हल्दी पाउडर (एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण) मुंहासों के निशान को कम करता है और टूटी त्वचा को ठीक करता है, 1 टीस्पून बादाम का तेल ( हल्के धब्बों को हल्का करने में मदद करता है), और आवश्यक के रूप में गुलाब जल (जो छिद्रों को साफ करता है और त्वचा को कसता है)। गाढ़ा पेस्ट पाने के लिए सभी सामग्री मिलाएं। साफ त्वच...

Beauty Tips: बेदाग और निखरी त्वचा के लिए लाॅॅॅकडाउन में अपनाएं ये टिप्स

Image
Beauty Tips In Hindi : लॉकडाउन के इस समय में जब आप घर पर हैं, तो इसका अवसर का उपयोग अपनी स्किन के देखभाल करने के लिए कर सकते हैं। इस समय कि गई देखभाल आपकी रंगत को लम्बे समय तक के लिए बनाए रख सकती है। क्योंकि इस समय आप त्वचा की रंगत पर नकारात्मक असर डालने वाली तेज धूप, प्रदूषण, भागदौड़ जैसी चीजों से दूर हैं। आप घर में आसानी से उपलब्ध चीजों से अपनी त्वचा की देखभाल कर सकती है। आइए जानते लॉकडाउन के दौरान स्किन की रंगत निखारने के कुछ टिप्स के बारे में:- मोरिंगा मोरिंगा ओलीफेरा एक औषधीय पौधा है, जो त्वचा को पुनर्जीवित करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें कई प्रकार के प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं, मोरिंगा त्वचा को शुद्ध करता है और मुंहासों को साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही त्वचा की सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों का खत्म कर झुर्रियां दूर करता है। अश्वगंधा अश्वगंधा एक सदाबहार पौधा है, जो केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी आपको युवा बनाए रखने में मदद करता है। यह सही मायने में जीवन शक्ति और कायाकल्प से जुड़ा हुआ है। जो एक 'बॉडी बैलेंसर' और 'वेलनेस ए...

Beauty Tips: लॉकडाउन के दौरान रंगत निखारने के लिए आजमाएं ये 4 फेशियल मास्क

Image
Beauty Tips : लॉकडाउन के इस समय में जब आप अपने घर में रह रहें हैं तो आपके पास अपनी त्वचा की रंगत निखारने का बहुत समय है। क्योंकि आमतौर पर भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अपने समय निकाल ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप लॉकडाउन का बेहतर उपयोग कर अपने रूप रंग को संवारने का काम कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फेस मास्क के बारे में बता रहे है जो आसानी घर में बनाए जा सकते हैं। और इनका इस्तेमाल आपकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ा देगा। आइए जानते हैं इनके बारे में:- Murumuru Butter: मुरुमुरु मक्खन से त्वचा काे मिलता है पाेषण, बाल भी रहते हैं सेहतमंद 1. कॉफी और शहद का मास्क चेहरे की चमक बढ़ाने में कॉफी और शहद का मास्क बहुत उपयोगी है। इससे बनाने के लिए आप एक कटोरे में आधा कप कॉफी बीन्स और आधा कप बिना मिठास वाला कोको पाउडर मिलाएं। साथ ही एक कप दूध जो रेगुलर के अलावा बादाम या नारयिल का भी हो सकता है, मिला लें। अब इन्हें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिला दें। फिर इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यकीन मानिए, अपनी बदली हु...

Murumuru Butter: मुरुमुरु मक्खन से त्वचा काे मिलता है पाेषण, बाल भी रहते हैं सेहतमंद

Image
Murumuru Butter Benefits in Hindi: बटर यानि मक्खन पुराने समय से ही त्वचा और बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज के समय में कोको और शीया बटर प्रमुख तौर पर स्किन और बालों की देखभाल के उपयोग में लिया जाता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे बटर के बारे में जो गुणों में कहीं ज्यादा है। और वो है मुरुमुरु बटर, जीहां मुरुमुरु बटर त्वचा की रंगत और बालों की सेहत बनाए रखने के लिए खासा लोकप्रिय हो रहा है। यह प्राकृतिक मक्खन आमतौर पर न केवल त्वचा और बालों को नरम करने के लिए उपयोग किया जाता है, बल्कि उनको पोषण भी देता है। आइए जानते हैं मुरुमुरु बटर के फायदों के बारे में मुरुमुरु बटर के फायदे ( Murumuru Butter Benefits ) 1. प्राकृतिक त्वचा मॉइस्चराइजर मुरुमुरु मक्खन अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें कोको बटर की तरह एक फैटी एसिड प्रोफाइल होता है, जैसे कि लॉरिक एसिड और मिरिस्टिक एसिड, जो आपकी त्वचा की नमी बनाए रखने में मददगार होते हैं। नहाने के बाद इसे त्वचा पर लगाने से नमी बनी रहेगी। आप इसका उपयोग लिप बाम के तौर पर भी कर सकते हैं। जो आपके होंठों को ...