Posts

Showing posts from July, 2020

चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए फायदेमंद है ये खास टिप्स

Image
यदि आप चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और बारीक लाइनों के अलावा झुर्रियों से परेशान हैं तो इसके लिए आप फेशियल योग की मदद ले सकती हैं। जानते हैं इसे कैसे करें और यह किस तरह से असर करता है- ऐसे करें फेशियल योग - हमारे चेहरे पर अलग-अलग हिस्सों को मिलाकर कुल 52 मांसपेशियां होती हैं। इन मांसपेशियों का नियमित व्यायाम चेहरे, गर्दन और आंखों का तनाव दूर करता है। इससे ढ़ीली त्वचा में खिंचाव आता है। इस योग में चेहरे के प्रमुख हिस्सों पर दबाव देने के अलावा अंगुलियों से 5-10 मिनट के लिए खिंचाव दिया जाता है। जिससे रक्तसंचार बेहतर बनने से कोलेजन का निर्माण होता है और अतिरिक्त चर्बी घटने लगती है। इस योग की खास बात यह है कि इसे किसी भी समय किया जा सकता है। इस योग को कई तरह से कर सकते हैं। जैसे - गालों को फुलाकर हवा को दाएं से बाएं और बाएं से दाएं घुमाना। जीभ को क्षमतानुसार बाहर निकालकर रखना और 10-15 सेकंड बाद वापस अंदर लेना। माथे और भौंहों के बीच की त्वचा को अंगूठे और अंगुलियों से कसकर पकडऩा। होठों को बंद रखते हुए मुस्कुराना। कई हैं फायदे - मुंह में हवा भरने से चेहरे की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता...

बार-बार छूने से और ज्यादा होते हैं पिंपल्स, जानें इसके बारे में

Image
चेहरे पर मौजूद तेल ग्रंथियां बहुत अधिक ऑयल छोड़ती हैं। इस कारण वातावरण में मौजूद धूल-मिट्टी और दूषित तत्त्व व कण चेहरे पर रोमछिद्रों में जम जाते हैं। धीरे-धीरे ये कील-मुहांसों का रूप लेने लगते हैं। ऐसी त्वचा संबंधी समस्या के मामले युवाओं में अधिक देखने को मिलते हैं। विशेषज्ञ से जानते हैं कि इस स्थिति में क्या करना चाहिए- चेहरा साफ रखें - स्किन का ऑयली होना और त्वचा के भीतर मौजूद तैलीय गं्रथियों के अधिक तेल छोडऩे से रोमछिद्रों के ब्लॉक होने से ऐसे मामले बढ़ते हैं। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ चेहरा साफ रखने की सलाह देते हैं ताकि चेहरे पर जमा गंदगी तैलीय गं्रथियों के अंदर जाकर त्वचा को संक्रमित न कर सके। पानी का प्रयोग चेहरा साफ करने में सबसे ज्यादा उपयोगी है। हाथ न लगा एं - मुहांसों में प्रॉपेनो बेक्टर एक्ने बैक्टीरिया होते हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए इन्हें बार-बार हाथ न लगाएं। क्योंकि बार-बार छूने के बाद जिस भी जगह हाथ लगता है संक्रमण वहां भी फैलकर परेशानी बढ़ाता है। इससे बचने व संक्रमण रोकने के लिए चेहरे को मॉइश्चराइज करें, तनाव से दूर रहें और बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी क्रीम न लग...