Posts

Showing posts from February, 2021

त्वचा और बालों के निखार के लिए जरूरी है दिनचर्या में शामिल करें योग प्राणायाम

Image
महिलाएं एवं युवतियां अपनी त्वचा और बालों की खूबसूरती के लिए हमेशा फिक्रमंद रहती हैं। वे अपनी त्वचा और बालों को सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं। इसके लिए वे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट भी अपनाती है। लेकिन कुछ उपाय ऐसे हैं जिनके माध्यम से वे भी बिना कुछ खर्च किए भी अपने आप को स्वस्थ और सुंदर बनाए रख सकती हैं। आपको बता दें कि योग और प्राणायाम ऐसा सशक्त माध्यम है। जिससे व्यक्ति का तनाव तो दूर होगा ही सही साथ ही शरीर स्वस्थ रहेगा, त्वचा और बाल भी चमकने लगेंगे। इसका नित्य प्रतिदिन अभ्यास करने से व्यक्ति कई बीमारियों से छुटकारा पा सकता है। इसलिए कुछ योग प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। योग के माध्यम से व्यक्ति का शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। योग से मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर में प्राण शक्ति बढ़ती है। आंतरिक अंगों में भी मजबूती आती है और नाड़ी तंत्र संतुलित बनता है। योग मानसिक तनाव से मुक्त कर शारीरिक और मानसिक सुंदरता को बढ़ाता है। इसी के साथ बुढ़ापे को रोकने का भी प्रभावी काम करता है। योग से शरीर में उपस्थित विषैले पदार्थ भी बाहर निकलते हैं और रक्...