Posts

Showing posts from December, 2021

Beauty Tips: स्वस्थ त्वचा के लिए सेब के सिरके का इस तरह करें इस्तेमाल

Image
नई दिल्ली। Beauty tips: जब बात सेहत, त्वचा और बालों की आती है, तो इनसे जुड़ी कई समस्याएं ऐसी हैं जिन से छुटकारा पाने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत ही नहीं है। क्योंकि इन समस्याओं का हल आपके रसोईघर में ही मौजूद हो सकता है। जहां कई बार महंगी-महंगी दवाइयां और रसायन युक्त उत्पाद उस समस्या को हल नहीं कर पाते, वहां आपके रसोईघर में मौजूद विभिन्न इनग्रेडिएंट्स के फायदे देखे जा सकते हैं। साथ ही इन घरेलू और प्राकृतिक उपायों के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। इसी प्रकार अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो अपनी त्वचा समस्याओं के लिए महंगे-महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करने के लिए हजारों पैसा खर्च कर देते हैं, तो आपको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। ऐसा करने से ना केवल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि समस्या का ठीक से हल भी नहीं हो पाता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने का उपाय आपके रसोईघर में ही मौजूद है। जी हां, सिट्रिक, ऐसेटिक, मेलिक एसिड तथा विटामिनों से युक्त एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका ना केवल आपकी त्वचा समस्याओं को ...

Hyaluronic Acid: त्वचा के लिए हयालूरोनिक एसिड के जबरदस्त फायदे और उपयोग का तरीका

Image
नई दिल्ली। Hyaluronic Acid: हर कोई अपनी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखना चाहता है। जिसके लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। हयालूरोनिक एसिड के इस्तेमाल से भी त्वचा की खूबसूरती बनाए रख सकते हैं। हालांकि एक शुगर मॉलिक्यूल के रूप में यह हमारी त्वचा में स्वभाविक रूप से मौजूद होता है, परंतु बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारी त्वचा में कोलेजन और हयाल्यूरोनिक एसिड की कमी होने लगती है। जिससे त्वचा रूखी-सूखी बेचान हो जाती है। इसके लिए क्रीम, सीरम, लोशन आदि रूपों में हयालूरोनिक एसिड का इस्तेमाल करके त्वचा को खूबसूरत बनाए रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं किस प्रकार से हयालूरोनिक एसिड के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को कौन-कौन से फायदे होते हैं... 1. त्वचा को लचीला बनाए चेहरे पर झुर्रियों जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने के साथ ही हयालूरोनिक एसिड त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है। एक शोध के अनुसार यह ऐसे आपकी त्वचा में गहराई से प्रवेश करके स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। 2. रेडनेस कम करे सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों के संपर्क में आने से हमारी त्वचा लाल हो जाती है। ...

Benifits of Alovera : एलोवेरा का हेयर मास्क दिलाएगा आपको डेंड्रफ से राहत

Image
नई दिल्ली। फ्रिज़ीनेस से लड़ने से लेकर बालों को मजबूत बनाने तक, एलोवेरा जेल आपके बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ये पोषक तत्वों, विटामिन और अमीनो एसिड में समृद्ध है जो आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। एलोवेरा का नियमित इस्तेमाल न केवल आपके बालों को मजबूत बनाता है बल्कि ये इन्हें मुलायम और अधिक चमकदार भी बनाता है। आप कई अन्य सामग्री के साथ मिलाकर एलोवेरा हेयर मास्क बना सकते हैं। यह भी पढ़े- Health benefits of saffron : केसर कैसे है आपके स्वास्थ के लिए वरदान एलोवेरा और दही हेयर मास्क इस मास्क का इस्तेमाल आपके बालों को चमकदार बनाने में मददगार है। ये रूसी से छुटकारा पाने में मदद करता है। ये विटामिन और मिनरल में समृद्ध है जो स्कैल्प को स्वस्थ रखता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच दही, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच शहद की जरूरत होगी। इन सभी सामग्रियों को मिलाएं और जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। एलोवेरा और नारियल का दूध हेयर मास्क ये मास्क स्कैल्प और बालों को पोषण देता है। ये कंडीशनर के रूप में काम करता है, बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को समय से ...