Posts

Showing posts from October, 2021

Hair care Tips: सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोना है आपके बालों के लिए नुकसानदेह

Image
नई दिल्ली। दिन भर काम करने के बाद थकान हो जाती है। इसके बाद मन करता है कि नहाकर थकान मिटा ली जाए। ऐसा देखा जाता है कि लोग थकान को कम करने के लिए ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं क्योंकि गर्म पानी से ज्यादा राहत मिलती है। राहत मिलने वाली बात में कोई दो राय नहीं हैं लेकिन गर्म पानी से नहाने से आपके बालों को नुकसान पहुंचता है। बाल झड़ने का समस्या — अगर आप शैंपू से बाल धोते हैं तो कोशिश करें कि गर्म पानी के साथ न धोएं क्योंकि इससे बालों को नुकसान होता है। शैंपू और गर्म पानी के आपस में मिलने से बाल अधिक झड़ने लगते हैं। बाल के साथ स्किन और सिर को नुकसान — गर्म पानी से नहाने से बालों को नुकसान पहुंचने के साथ आपकी स्कीन और सिर को भी नुकसान पहुंचता है। इससे लालिमा या जलन पैदा हो सकती है। गर्म पानी से बालों को धोना हानिकारक हो सकता है। बाल की जड़ें होती हैं कमजोर— नहाने के दौरान गर्म पानी आपके सिर के रोम छिद्रों को खोल देता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में गर्म पानी में नहाने से बाल झड़ने की समस्या होने लगती है।

Beauty Tips: बढ़ती उम्र में ग्लो वापस लेकर आने के लिए ये तरीके आपकी कर सकते हैं मदद

Image
नई दिल्ली। Beauty Tips: बढ़ते उम्र के साथ स्किन में समस्याएं बढ़ना भी शुरू हो जाती हैं। वहीं सुन्दर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बहुत से लोग मेकअप प्रोडक्ट्स और केमिकल्स प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जिनसे समस्या कम होने के बजाय और बढ़ना शुरू हो जाती हैं। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लेकर आना जरूरी होता है। जैसे कि सुबह जल्दी उठना व्यायाम करना, एक्सरसाइज करना समय में भोजन का सेवन करना आदि। ये सारे ऐसे टिप्स हैं जिनको फॉलो करने से स्किन में ग्लो बनी रहती है। वहीं सेहत भी फिट रहती है। साथ ही साथ स्किन में ग्लो लेकर आने के लिए ये कुछ और टिप्स हैं जो आपके काम आ सकते हैं। स्किन को क्लीन करते रहें आपको अपना फेस समय-समय में क्लीन करते चाहिए। फेस को साफ़ करने के लिए आप क्लीन्ज़र का उपयोग कर सकते हैं। ये आपकी स्किन से डेड स्किन को रिमूव करने में आपकी मदद करेगा। और त्वचा में नमी बनाए रखेगा। स्किन की पीएच वैल्यू को बैलेंस करने के लिए आपको स्किन को समय-समय में क्लीन करते रहना चाहिए। फेस मास्क का कर सकते हैं उपयोग उम्र के बढ़ने के साथ त्वचा की केयर करने के लिए आप ...

Skin care : कॉफी के कौन से गुण आपके स्किन के लिए हैं लाभकारी

Image
नई दिल्ली। यूं तो आपने बहुत सुना होगा कि कॉफी स्किन के लिए लाभकारी है । कॉफी के स्क्रब , फेस पैक , बॉडी लोशन सभी स्किन के लिए बनाए जाते हैं। घर पर भी कॉफी का स्क्रब बना कर फेस पर लगाया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है की कॉफी में ऐसे कौन कौन से गुण है जो आपके स्किन के लिए लाभकारी हैं। कॉफी एक बहुत अच्छा स्क्रबर है। अगर आपके पास रखी कॉफी पुरानी हो गई है तो उसे पीस लीजिए। इसे पूरी बॉडी पर स्क्रब पैक की तरह लगाने से त्वचा में नई जान आ जाती है। कैफिन है फायदेमंद कॉफी में कैफिन होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। ये आपकी त्वचा में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। एंटी बैक्टीरियल गुण कॉफी की नियमित रूप से इस्तेमाल कर मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। कैफीन से बेजान स्किन की समस्या दूर होती है। डेड स्किन सेल हटा कर स्किन में निखार लाता है। इससे स्क्रब करने आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचता है। कॉफी के बीजों को अपनी स्किन पर रगड़ने से डेड सेल्स दूर होते है और स्किन को बेबी सॉफ्ट ट...

Sunflower Seeds For Skin: स्किन को बनाना चाहते हैं ग्लोइंग और सॉफ्ट तो करें सनफ्लावर सीड्स के बीज का सेवन

Image
नई दिल्ली। Sunflower Seeds For Skin: त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना के रखने के लिए हमारी डाइट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डाइट सिर्फ त्वचा को ही नहीं हेल्दी बनाती बल्कि इससे सेहत को भी कई लाभ पहुंचते हैं। त्वचा को हेल्दी बना के रखने के लिए कई चीजों का सेवन किया जा सकता है जैसे कि हरी सब्जियां,फल,फलों का जूस,ड्राई फ्रूट्स आदि। वहीं इनके साथ-साथ आप सूरजमुखी के बीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मिनरल्स,विटामिन्स,आयरन,ज़िंक,सेलेनियम,कैल्शियम,मैंगनीज आदि जरूरतमंद तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं सूरजमुखी के बीज में एसेंशियल फैटी एसिड्स और डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर की इम्युनिटी को तो बढ़ाता है वहीं साथ ही साथ स्किन को भी ग्लोइंग और सॉफ्ट बना के रखने में फायदेमंद होता है। ग्लोइंग स्किन सूरजमुखी के बीजों का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके बीजों में कॉपर के साथ -साथ कई सारे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। इसका रोजाना सेवन स्किन को सूरज की अल्ट्रा वायलेट की किरणों से बचा के रखने का काम करता है। सॉफ्ट स्किन सूरजमुखी के बीज में अनेकों ...

Baking Soda: जानिए बेकिंग सोडा से जुड़े हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में

Image
नई दिल्ली।Baking Soda: बेकिंग सोडा में कई सारे तत्त्व मौजूद हैं जैसे कि एंटीबैक्टीरियल,एंटी फंगल, एंटी इंफ्लेमेटरी आदि। जो खाने के स्वाद को तो बढ़ाते ही हैं वहीं स्किन को भी कोमल बना कर रखते हैं। बेकिंग सोडा को आप ब्यूटी ट्रीटमेंट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं । बेकिंग सोडा को सोडियम बाइकार्बोनेट के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं बेकिंग सोडा से होने वाले फायदों के बारे में- मुंहासे मुंहासे की समस्या एक आम प्रॉब्लम है। ये त्वचा को खराब करने का काम करता है। मुहासों से छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में पीएच के लेवल नियंतरण करने का काम करता है। काले होठों को गुलाबी करने के लिए बेकिंग सोडा एक्सफोलिएटिंग जैसे तत्त्व से भरपूर होता है। जो स्किन से मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करता है। इसलिए आप काले होठों से निजात पाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लैकहेड्स बेकिंग सोडा में एंटी बैक्टीरियल जैसे तत्त्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं को दूर करता है। यदि आप ब्लैकहेड्स से परेशान हो चुके हैं तो ऐसे...

Dates For Beauty: रोजाना करें खजूर का सेवन,स्किन और बालों के लिए है बेहद फायदेमंद

Image
नई दिल्ली। Dates For Beauty: खजूर में भरपूर मात्रा में विटामिन्स,मिनरल्स,कैल्शियम,आयरन,पोटेशियम जैसे अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं। साथ ही साथ इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे अनेक तत्त्व भी होते हैं जो स्किन में ग्लो लेकर आने का काम करते हैं। साथ ही साथ बालों की ग्रोथ के लिए भी अच्छे होते हैं। इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। वहीं यदि रोजाना आप 5-7 खजूर रोज खाते हैं तो इससे दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होती है। और आप पूरे दिन एक्टिव भी रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे खजूर स्किन के साथ-साथ बालों के लिए अच्छा होता है। एंटी-एजिंग की समस्या को करता हो दूर खजूर का सेवन एंटी-एजिंग की समस्या को दूर करता है। यदि आप ज्यादा समय तक अपनी स्किन को बेहतर बना के रखना चाहते हैं तो खजूर का सेवन जरूर करें। क्योंकि इसमें अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं जो एंटी एजिंग की समस्या को दूर करते हैं। इसके और ज्यादा फायदा पाने के लिए आप खजूर को दूध के साथ भी खा सकते हैं। बालों की ग्रोथ के लिए बाल नहीं बढ़ रहे हों या बालों के अधिक झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो खजूर का सेवन क...