Beauty Tips: अदरक और नींबू का रस झड़़ते बालों के लिए है औषधि, ऐसे करें इस्तेमाल
Beauty Tips : औरतों के बाल झडऩा सामान्य सी बात है, कंघी करते वक्त बाल अक्सर गिरते हैं। लेकिन यदि ज्यादा गिरने की समस्या है तो आपको कुछ घरेलू उपाय करने की जरूरत है। इन उपायों में सबसे असरदायक है नींबू और अदरक का रस। सोते समय रात को अदरक और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर सिर पर लगाएं। सुबह उठकर धोलें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें, असर जल्द होगा। इसके अलावा नींबू के रस के अन्य नुस्खे भी कारगर साबित होते हैं, जिन्हें यहां बताया जाएगा। Read More: बदलते मौसम के साथ बीमारियों से बचने के लिए जरूर अपनाए ये उपाय - बरगद (बड़) के दूध में नींबू का रस मिलाकर निरंतर बालों में लगाने से उनका झडऩा बंद हो जाता है। - नारियल के तेल में थोड़ा सा नींबू का रस और कपूर मिलाएं। इसे दिन में दो बार सिर पर लगाने से बालों का गिरना रुक जाएगा। - आंवले और नारियल के तेल का मिश्रण भी बालों के लिए बढिय़ा उपाय है। इसके लिए दो चम्मच सूखे आंवले को एक कटोरी नारियल तेल के साथ मिलाकर कुछ देर गर्म करें। ठंडा करके इसे प्रतिदिन लगाएं। बाल गिरना कम हो जाएंगे। Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा म...