हल्दी फेस मास्क से निखारें त्वचा की रंगत, पाएं मुहांसों से छुटकारा
Turmeric Benefits For Skin: पुराने समय से ही हल्दी का प्रयोग त्वचा की रंगत निखारने के लिए किया जाता रहा है। हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। हल्दी फेस मास्क का उपयोग आपकी त्वचा की नेचुरल रंगत का बनाए रख सकता है। हल्दी में मुख्य रूप से पाए जाने वाले बायोएक्टिव घटक करक्यूमिन, कि वजह से यह सेहतमंद होती है। करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।आइए जानते हैं हल्दी से रंगत निखारने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में हल्दी फेस मास्क से निखारे रंगत ( Turmeric Face Mask For Glowing Skin ) हल्दी फेस मास्क बनाने के लिए, दही, शहद और हल्दी की थोड़ी मात्रा को एक साथ मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। मास्क को 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा चमक उठेगी। Turmeric To Treat Skin Infections हल्दी को कई त्वचा संबंधी स्थितियों जैसे एक्जिमा, बाल झड़ना, लाइकेन प्लेनस और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर माना जाता है। Turmeric To Heal Wounds हल्दी घावों को ठीक करने के लिए भी जानी जाती ...