Posts

Showing posts from September, 2019

Papaya For Skin: मुंहासे दूर कर त्वचा को बेदाग बनाता है पपीता

Image
Papaya For Skin : फाइबर, विटामिन—सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पपीता आपके पाचन तंत्र को ही नहीं बल्कि आपकी स्किन काे भी सेहतमंद बनाता है। पुराने समय से ही इसका प्रयाेग त्वचा की रंगत निखारने के लिए किया जाता रहा है।आइए जानते त्वचा की देखभाल करने में पपीते के गुणाें ( Papaya Benefits For Skin ) के बारे में :- एंटी-एजिंग एजेंट ( Papaya Anti Aging Properties ) पपीते के छिलकाें में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। जाे त्वचा की मरम्मत में अहम भूमिका निभाते हैं। चेहरे से मृत त्वचा हटाने के लिए पपीते के छिलके काे रगड़े आैर थाेड़ी देर बाद ठंडे पानी से धाेले। इससे आपकी आपकी त्वचा बेदाग हाेकर निखर उठेगी। मुँहासे दूर करें ( Papaya For Acne Prone Skin ) पपीते में पाया जाने वाला पैपैन मुंहासाें काे दूर करने में विशेष ताैर पर काम करता है। इसके अलावा पपीते के पत्ताें और बीज में भी मुँहासे राेकने के गुण हाेते हैं।पपीते का गुदा मुहासाें पर लगाने से जल्दी फायदा मिलता है। मॉइस्चराइजर ( Papaya For Dry Skin ) यदि आपकी त्वचा रूखी और बेजान है तो पपीता आपको फायदा पहुंचा सकता है। पपीते में ऐसे पौषक तत्व पाए...

Hair Care Tips: बाल झड़ने की समस्या काे जड़ से खत्म कर देगा आंवले का ये नुस्खा

Image
Hair Care Tips: अाजकल बड़ाें के साथ बच्चाें में भी समय से पहले बाल सफेद होने व बाल झड़ने की परेशानी देखी जाती है। इसके कई कारण हाे सकते हैं। जिसमें मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त शैंपू व तेलों का अधिक प्रयोग और खराब जीवनशैली आैर खानपान शामिल हैं। Hair Loss की समस्या से बचाव के लिए दिनचर्या में सुधार और प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ खास घरेलू नुस्खाें के बारे में जो हर उम्र में उपयोगी हैं :- आंवले का प्रयोग Amla Use For Hair Care : विटामिन-सी की कमी से बाल संबंधी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आंवले का नियमित प्रयोग करें। ताजा आंवले का रस पीने के अलावा इसे सब्जी बनाकर या मुरब्बे के रूप में खा सकते हैं। आंवला न मिले तो इसका चूर्ण डॉक्टरी सलाह से लें। सिर की तेल मालिश Oil Massage In Head: इन दिनों बालों को खुला रखने का फैशन बढ़ गया है। लड़कियां तेल की मालिश नहीं करतीं। जिससे बालों की जड़ को पोषण नहीं मिलता व बाल झडऩे लगते हैं। यदि दिनभर में चिपचिपे बाल नहीं चाहतीं तो रात के समय नारियल, तिल्ली या सरसों के तेल को गुनगुना गर्म कर इससे मालिश करें। सुबह बालों ...

Hair Fall Treatment: ये घरेलू नुस्खे अपनाएं, बाल गिरने की समस्या से छुटकारा पाएं

Image
Hair Fall Treatment : ज्यादातर लोग बाल झड़ने की वजह शैंपू, ऑयल या अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स को मानते हैं लेकिन हकीकत में बाल कई कारणों से गिरते हैं। पौष्टिक आहार व नियमित एक्सरसाइज न करने के अलावा आनुवांशिक व अन्य कारणों से भी हेयरफॉल होता है। आनुवांशिक कारण से बाल समय से पहले गिरने लगते हैं, यह समस्या एंडोजेनिक एलोपेसिया कहलाती है। जानें बाल झड़ने की समस्या को कैसे करें दूर ( Hair Fall Treatment In Hindi ) - इसलिए गिरते हैं बाल ( Hair Fall Causes ) खराब दिनचर्या यानी समय पर न उठना व सोना, अधिक तनाव लेना, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा प्रयोग जैसी आदि कारण हैं। इसके अलावा बालों की जरूरत के अनुसार विटामिन्स, प्रोटीन व मिनरल्स की पूर्ति न होना या हार्मोन्स में गड़बड़ी, खून की कमी और पीसीओडी भी प्रमुख वजह हैं।इसके अलावा लंबे समय तक तेज धूप के सपंर्क में रहने से पराबैंगनी किरणें बालों को डैमेज करती हैं। धूप या ज्यादा तापमान के एक्सपोजर से बाल दो मुंहे और बेजान हो जाते हैं। महिलाओं में भी हार्मोन में बदलाव या थायरॉयड की समस्या से गंजेपन ( Hair Fall Problem ) की शिकायत होती है। रोज...

Skin Whitening Food: खुबानी खाएं गाेरी, खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाएं

Image
Skin Whitening Food: आप अपनी त्वचा काे जवां और खूबसूरत बनाए रखने के लिए किसी खास फूड की तलाश में हैं ताे समझिए आपकी तलाश पूरी हाे गई हैं। जीहां, खुबानी एक ऐसा फल है जिसे खाने से आपकी त्वचा लम्बे समय खूबसूरत और जवान रह सकती है।न्यूट्रीशनिस्ट भी व चमकदार त्वचा के लिए नियमित खुबानी खाने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक इसमें ऐसे तत्त्व हैं जो त्वचा को पोषण और ताजगी ( Skin Care Tips ) देते हैं। इसमें ऐसा खास तेल भी मौजूद है जो त्वचा की कोशिकाओं का पुनर्निर्माण करता है। यह तेल हल्का होता है साथ ही इसमें चिकनाई नहीं होती। ऐसे में इसे खाना फायदेमंद है। अमरीकी यूनिवर्सिटी के अनुसार मौसम के अनुसार इसे रोजाना खाया जा सकता है। खुबानी कई विटामिन्स (ए, सी, ई) से समृद्ध होती है, जो त्वचा के लिए एंटी-एजिंग और ब्यूटी एजेंट के रूप में काम करती है। आइए जानते हैं इनसे बारे में ( Skin Care Tips In Hindi ) :- खुबानी फेस पैक से बढ़ाए चमक ( Apricots Benefits For Skin ) :- - दो चम्मच शहद , खुबानी का गुदा दो चम्मच, बादाम तेल आधा चम्मच, नींबू का रस आधा चम्मच। सभी काे अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इ...

इंस्टाग्राम पर कॉस्मेटिक सर्जरी, वेट लॉस को बढ़ावा देने वाली पोस्ट पर प्रतिबंधित

Image
फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने 18 साल से कम उम्र के किशारों banned-posts-promoting-cosmetic-surgery-and-weight-loss-on-instagramके लिए कॉस्मेटिक सर्जरी और विभिन्न वजन घटाने वाले उत्पादों को बढ़ावा देने वाली पोस्टों को प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। इस पहल के बाद 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर इस तरह के पोस्टों को नहीं देख पाएंगे। इंस्टाग्राम की पब्लिक पॉलिसी मैनेजर एम्मा कॉलिंस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कुछ पोस्ट 18 वर्ष से कम आयु के यूजर्स से छिपाए जाएंगे, जबकि अन्य को इंस्टाग्राम के साथ साथ मूल कंपनी के प्लेटफॉर्म फेसबुक से हटा दिया जाएगा। कॉलिंस ने कहा कि, हम इंस्टाग्राम को प्रत्येक यूजर के लिए सकारात्मक स्थान बनाना चाहते हैं और यह नीति दबाव को कम करने के लिए हमारे चल रहे काम का हिस्सा है जिसे लोग सोशल मीडिया के परिणामस्वरूप कभी-कभी महसूस कर सकते हैं। अभिनेत्री जमीला जमील सहित सोशल मीडिया यूजर्स लंबे समय से वेट लॉस को बढ़ावा देने के लिए किम और क्लो कार्दशियन और काइली जेनर जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों की आलोचना कर रहे हैं। जमीला ने पिछले साल नवंबर में ट्वीट किया था, जो...

Oral Hygiene Tips: सेहतमंद और साफ दांतों के लिए ओरल हाइजीन जरूरी है

Image
Oral Hygiene Tips : मुंह और दांतों को साफ व सेहतमंद रखकर राेगाें काे दूर रखना ओरल हाइजीन ( Oral Hygiene ) कहलाता है। रोजाना दांतों की सफाई से प्लाक, कैविटी और अन्य खाद्य अवशेषों को बचाया जा सकता है। इसके लिए नियमित रूप से ब्रश व कुल्ला करने के साथ जीभ की सफाई भी जरूरी है। रोजाना ब्रश करें Brushing Your Teeth: प्लाक हमारे दांतों और मसूढ़ों के बीच एक चिपचिपी परत की तरह जमता रहता है। कुछ भी खाने के बाद ठीक तरह से मुंह की सफाई न करने से ऐसा होता है। इस परत में कीटाणु होते हैं जो दांतों और मसूढ़ों को खराब कर कैविट व सूजन ( जिंजवाइटिस ) का कारण बनते हैं। कई बार ठीक से ब्रश न करने पर भी ये परत नहीं हटती और ठोस होने लगती है, जिसे टार्टर कहते हैं।इसके लिए नियमित रूप से सुबह और शाम ब्रश करें। फ्लॉसिंग करें Flashing Mouth: दांतों और मसूढ़ों के अलावा मुंह में ऐसी कई जगह होती हैं जहां ब्रश नहीं पहुंच पाते हैं। इन स्थानों की सफाई के लिए फ्लॉसिंग एक बेहतरीन विकल्प है जो दांतों के बीच के हिस्से में पहुंचकर प्लाक, कैविटी या अन्य खाद्य अवशेष को बाहर निकालने का काम करता है। कई बार दंत रोग विशेषज्ञ...

Tips After Marriage: शादी के बाद स्फूर्ति, खूबसूरती और ताजगी के लिए जानें ये खास टिप्स

Image
हर लड़की शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत खूबसूरती के साथ करना चाहती है, लेकिन शादी के माहौल में मेहमानों और रस्म-रिवाजों के बीच रिसेप्शन तक दुल्हन के चेहरे पर थकान ही थकान नजर आने लगती है। शादी-विवाह एक ऐसा अवसर होता है जब हर युवती सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है, लेकिन बात जब खुद की शादी की हो तो यह अहसास औरों से अलग कुछ खास बन जाता है। शादी-विवाह के बीच रस्म- रिवाजों और मेहमानों से अटे घर में दुल्हन को आराम करने का मौका ही नहीं मिलता है। ऐसे में रिसेप्शन तक दुल्हन के चेहरे का ग्लो ही खत्म हो जाता है। कुछ बातों का ध्यान रख दुल्हन तमाम व्यस्तता के बावजूद खुद को तरोताजा महसूस कर सकती है। दुल्हन को रात में अपना मेकअप अवश्य उतारना चाहिए। हाथों में क्लीजिंग मिल्क लेकर, उंगलियों के पोरों से उसे चेहरे पर भली प्रकार लगाएं, फिर गीली रुई से पोंछ दें। कच्चे दूध में रुई का फाहा डुबो कर भी लगा सकती हैं। चेहरे पर मेकअप बना रहने से रोमछिद्र बंद होने की आशंका रहती है, इससे चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे हो जाते हैं। दुल्हन को पानी अत्यधिक मात्रा में पीना चाहिए। डिहाइड्रेशन से तो आप बचेंगी ही, शादी के दिन...

Skin Care Tips: ऐसे करें त्वचा की देखभाल, दूर होंगे मुंहासे, निखरेगा रंग

Image
Skin Care Tips: कर्इ बार एेसा हाेता की खूबसूरत चेहरा हाेने के बाद भी काेर्इ आपकाे नाेटिस नहीं करता, वजह है चेहरे पर जमी वाे गंदगी जाे आपकी खूबसूरती काे ढक देती है। त्वचा की सेहत बनाएं रखने के लिए जरूरी है कि समय-समय पर उसकी सफार्इ की जाए। खासकर आॅयली त्वचा की। त्वचा से जब ज्यादा तेल आैर पसीना निकलता है ताे मुंहासे ( Acne care ) हाेने का खतरा बढ़ जाता है।त्वचा के राेम छिद्र बंद हाे जाने से उस पर धूल आैर गंदगी जमा हाे जाती है। इसलिए नियमित ताैर पर त्वचा की सफार्इ करना जरूरी है। इसके लिए आपकाे कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर में आप ये काम कर सकते हैं ( homemade skin care tips )। आइए जानते हैं त्वचा की साफ रखकर चमक बढ़ाने वाले कुछ खास टिप्स ( skin care tips and tricks ) के बारे में :- बर्फ से मसाज Ice Massage For Skin: चेहरे की सफार्इ की लिए बर्फ की मसाज बेहतर का काम करती है। इससे त्वचा के राेमछिद्र खुलते हैं अाैर टाेनिंग भी हाे जाती है। सनस्क्रीन Sunscreen For Oily Skin: सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा के राेम छिद्राें काे पूरी तरह से बंद कर देता हैं।लेकिन इसका मतलब ...

पिंपल्स और झुर्रियों रहित गोरी त्वचा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय, तुरंत होगा फायदा

Image
गोरी और साफ त्वचा हर कोई चाहता है। ऐसे में आप प्राकृतिक उपचारों से त्वचा की देखभाल कीजिए और फिर देखिए उसे निखरते हुए। त्वचा की सफाई के लिए - बादाम का तेल एक बेहतर क्लिंजर है। इससे चेहरे के रोम-कूप खुलते हैं और गंदगी साफ होती है। आंखों के इर्द-गिर्द की त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष असरकारी है। तैलीय और सामान्य त्वचा के लिए एक कप दही में एक चम्मच संतरे का रस और एक चम्मच नींबू का रस अच्छी तरह मिलाकर क्लिंजर बनाएं। कुछ देर चेहरे पर लगाकर नर्म टिश्यू से पोंछ लें। फिर ठंडे पानी से छींटे मार कर हौले-से सुखाएं। सूखी त्वचा के लिए ओटमील (जौ का आटा) और शहद का क्लिंजर बनाएं। अंगुलियों के पोरों से लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो डालें। एसटिं्रजेंट और फ्रैशनर्स - एसटिं्रजेंट खुले रोम-कूपों को बंद करते हैं। सौंदर्य प्रसाधन रोम-कूप में जाकर नुकसान करते हैं और फ्रेशनर जैसा नाम से ही जाहिर है, त्वचा को ताजगी और शीतलता प्रदान करते हैं। त्वचा की मालिश के लिए खीरे की आधी फांक लेकर उसे त्वचा पर गोल-गोल घुमाएं। स्वाभाविक रूप से सूखने दें, फिर धो डालें। घर पर ही फ्रेशनर तैयार करने के लिए एक छोटा चम्मच पिपर...

Oral hygiene Tips: घरेलू नुस्खाें से मिनटाें में पाएं साफ चमकदार दांत

Image
Oral hygiene Tips : साफ आैर चमकदार दांत आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। दांतों को सफेद रखने के कई तरीके हैं,लेकिन आज हम आपकाे कुछ एेसे खास घरेलू नुस्खाें ( Home remedies for theeth whitening ) के बारे में बताने जा रहे हैं जाे आपके दांताें की चमक बढ़ाने के साथ आपके मुंह काे भी स्वच्छ व स्वस्थ रखते हैं। आइए जानते हैं उनके बार में :- स्ट्रॉबेरी ( strawberry teeth whitening ) स्ट्रॉबेरी को दांतों की चमक बढ़ाने के लिए जाना जाता है। कॉफी पीने से गंदे हुए दांतों के लिए स्ट्रॉबेरी का रस विशेष रूप से प्रभावी है।स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड होता है, जो दांतों को सफेद करता है।इस अलावा मैलिक एसिड से युक्त अन्य खाद्य पदार्थ, जैसे सेब,गाजर और अजवाइन आदि भी दांतों की सफाई में विशेष प्रभाव डालती हैं। पनीर ( cheese good for teeth ) पनीर एक और एेसा खाद्य पदार्थ है जो दांतों को साफ करने में मदद करता है। पनीर में पाए जाने वाले नेचुरल खनिज दांताें काे मजबूत आैर सफेद बनाते हैं।पनीर में पाया जाने वाला कैल्शियम आपके दांतों के लिए अच्छा है। 4 मिनट ब्रश ( brushing for teeth whitening ) सुब...

Dry Fruits Benefits: सूखे मेवों का एेसे करें इस्तेमाल, त्वचा में आएगे निखार, चेहरा बनेगा खूबसूरत

Image
सूखे मेवे ( Dry Fruits ) खाना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। अच्छी सेहत के लिए पोषक तत्वों (Nutrients) और विटामिन (Vitamin) से भरपूर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। सूखे मेवों के सेवन से शरीर के लिए जरूरी तत्वों की पूर्ति होती है। इनसे त्वचा अच्छी होती है और खूबसूरती में निखार आता है। आइये जानते हैं मेवे से होने वाले फायदों के बारे में। खाने के अलावा आप मेवों को त्वचा पर लगा भी सकते हैं। तेज धूप से हुए स्किन डैमेज को कंट्रोल करना है तो दो छोटे चम्मच ताजा क्रीम, चार छोटे चम्मच पीसे हुए अखरोट और दो छोटे चम्मच शहद मिला लें। इस मिश्रण को धूप से झुलसी, रुखी-सूखी, खुरदरी त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे दूध से साफ करके सादा पानी से धो डालें। इससे धूप से जली हुई त्वचा ठीक होगी और निखार आएगा। थकी हुई आंखों और डार्क सर्कल्स से मुक्ति पाने के लिए रोज रात को आंखों के आसपास ऑमंड ऑयल की मालिश करें। डार्क सर्कल्स की समस्या ज्यादा हो, तो बादाम के बारीक पेस्ट में दूध-ऑमंड ऑयल मिलाएं। पेस्ट को आंखों के मास्क की तरह लगाएं। 15 मिनट बाद दूध से हल्के हाथ से मजास करके फिर पानी से धो डालें। इस...

मोबाइल स्क्रीन ज्यादा देखने से होता ये खतरनाक रोग

Image
मोबाइल, कंप्यूटर की स्क्रीन से निकलने वाली विकिरण सीधे चेहरे पर अटैक करती है क्योंकि चेहरे की त्वचा बेहद कोमल होती है। लगातार अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन के संपर्क में रहने से गाल, नाक और माथे पर काले-काले घाव बनने लगते हैं। किसी में ये हल्के तो किसी-किसी में बहुत डार्क होते हैं। महिलाओं और गर्भवती में मेलास्मा रोग अधिक पाया जाता है क्योंकि वो नियमित गैस की आंच के संपर्क में रहती हैं। तो गर्भावस्था के दौरान उनमें हॉर्मोन बदलाव होते हैं। इसमें त्वचा का रंग बनाने वाले मेलोनोसाइट्स रिसेप्टर्स प्रोजेस्ट्रॉन असंतुलित हो जाता है जिससे से ये बीमारी होती है। इस रोग की चपेट में 20 से 50 वर्ष तक की महिलाएं अधिक आती हैं। Melasma पुरूषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होता है। जो लोग कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करते हैं वो स्क्रीन पर अल्ट्रा वॉयलेट रेज गार्ड लगाएं तो बीमारी दूर रहेगी। समय पर इलाज के साथ जरूरी सावधानी बरती जाए तो इससे छुटकारा मिल सकता है। गर्भनिरोधक दवाएं भी कारण महिलाएं गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल उन्हें Melasma का रोगी बनाता है। लगातार दवाओं खाने से त्वचा की सेहत बिगड़ती है। जैसे ह...

इन चीजों को खाने से सुधरेगी बालों की सेहत

Image
बालों से जुड़ी समस्या आम हो गई हैं। खासतौर पर युवाओं में बाल झड़ने, बाल सफेद होने, डेंड्रफ होने जैसे परेशानियां ज्यादा होती हैं। खराब जीवनशैली और जो भी चीजें व्यक्ति भोजन में लेता है उसका सीधा असर उसके बालों के विकास पर पड़ता है। आयुर्वेद में कई चीजें बालों की सेहत के लिए अहम है। जैसे सुबह के समय काले तिल व भृंगराज को चबाकर खाने से बालों के झड़ने की समस्या में लाभ होता है। नियमित रूप से भृंगराजादि तेल जैसे अन्य औषधीय तेलों से सिर की मालिश जरूरी है। हैडमसाज का सही तरीका अंगुलियों के पोरों से सिर की त्वचा (स्कैल्प) पर तेल लगाकर मालिश करना है। फिर गर्म पानी में तौलिए को डुबोकर व निचोड़कर बालों पर बांधें। यह तरीका हेयरफॉल में लाभ देगा। भोजन में अंकुरित अनाज (चने, मूंग और मोंठ) खाएं। बादाम और अखरोट रोजाना खाने चाहिए। मुनक्के को दूध में उबालकर भी खाएं, इससे भी बाल मजबूत होते हैं।