शादी या रिसेप्शन पार्टी में तैयार होने के लिए जानें ये खास टिप्स, देंगे आपको स्टाइलिश लुक
नई दिल्ली। इन दिनों शादी का माहौल हर जगह बना हुआ है और इस खास दिन में जाने के लिए लोग पहले से ही तैयारियां करके रखते है। लेकिन सबसे ज्यादा महिलाओं के सामने यह समस्या आती है कि वो किस तरह के आउटफिट पहने कि शादी में सबसे अलग दिखें। और शादी के इस खास मौके पर कपड़ों के डिजाइन, कलर या किसी लेटेस्ट आउटफिट को लेकर वो किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं। लेकिन आपकी हर समस्याओं का समाधान करने हम आए है यदि आप शादी में कुछ अलग तरीके से दिखना पसंद करती है तो जानें स्टाइलिश लुक देने वाले टिप्स। यदि आप किसी शादी में जाना चाहती है और खास लुक में दिखना चाहती है तो आप पार्टीज में गाउन पहनकर जा सकती हैं। ग्लिटरी या सेक्विन वर्क वाला गाउन इसके लिए बेस्ट रहेगा। इन दिनों रेड, ग्रीन, ब्लैक, गोल्डन जैसे कलर का चलन काफी चल रहा है। और क्रिस-क्रॉस फ्रंट, बैकलेस, स्लिट कट जैसे डिजायन वाले गाउन इस साल वैसे भी ट्रेंड बने हुए है। इन गाउन के साथ आप हल्का मेकअप करें और लो पोनी टेल और खुले बाल रखकर पार्टी को चार चांद लगा सकती हैं। जैकेट एंड साड़ी महिलाओं के लिए इन दिनों सबसे खास लुक में जैकेट एंड साड़ी इजी टू विय...