Skin care : कॉफी के कौन से गुण आपके स्किन के लिए हैं लाभकारी
नई दिल्ली। यूं तो आपने बहुत सुना होगा कि कॉफी स्किन के लिए लाभकारी है । कॉफी के स्क्रब , फेस पैक , बॉडी लोशन सभी स्किन के लिए बनाए जाते हैं। घर पर भी कॉफी का स्क्रब बना कर फेस पर लगाया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है की कॉफी में ऐसे कौन कौन से गुण है जो आपके स्किन के लिए लाभकारी हैं। कॉफी एक बहुत अच्छा स्क्रबर है। अगर आपके पास रखी कॉफी पुरानी हो गई है तो उसे पीस लीजिए। इसे पूरी बॉडी पर स्क्रब पैक की तरह लगाने से त्वचा में नई जान आ जाती है।
कैफिन है फायदेमंद
कॉफी में कैफिन होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। ये आपकी त्वचा में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है।
एंटी बैक्टीरियल गुण
कॉफी की नियमित रूप से इस्तेमाल कर मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं।
कैफीन से बेजान स्किन की समस्या दूर होती है।
डेड स्किन सेल हटा कर स्किन में निखार लाता है। इससे स्क्रब करने आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचता है। कॉफी के बीजों को अपनी स्किन पर रगड़ने से डेड सेल्स दूर होते है और स्किन को बेबी सॉफ्ट टेक्सचर देगा।
एंटीएजिंग प्रॉपर्टी
कॉफी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र से होने वाले समस्या को कम करते हैं। कुछ शोध में यहां तक कहा गया है कि कॉफी में पाए जाने वाले कैफीन से स्किन कैंसर का जोखिम भी कम होता है।
ऐसे तो बाजार में कॉफी को इस्तिमाल कर के कई सारे ब्यूटी स्किन केयर प्रोडक्ट बने बनाए आपको मिल जाएंगे । पर आप कोशिश करें की आप घर पर कॉफी की मदद से अपने स्किन के सभी समस्याओं को दूर कर सेक।
Comments
Post a Comment