त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद है शाहतरा, जानें इसके बारे में

शाहतरा सर्दी में उगने वाला बेहद मुलायम व हरे नीले रंग का पौधा होता है। इस पौधे की पत्तियां धनिए जैसी होती हैं। यूनानी चिकित्सा में इस पौधे को अर्क(जूस) व शरबत बनाकर प्रयोग किया जाता है। खून साफ करने, खुजली, फोड़े-फुंसी, एक्जिमा और सोराइसिस जैसे त्वचा रोगों में यह प्रभावी है।

पीलिया और पुराना बुखार : इसके 5-6 ग्राम बीजों को पीसकर पाउडर बना लें। इस चूर्ण को सुबह व शाम पानी के साथ लेने से आराम मिलता है।परहेज : शाहतरा लेने के दौरान गर्म, तली-भुनी व बादी करने वाली चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

अर्क भी उपयोगी -
अर्क निकालने के लिए फार्मेसी में शाहतरा के फूल, जड़ी-बूटियां जैसे मुंडी, मेहंदी पत्ता, चरायता, उषबा, मको, काफनीर, गाओजबा व उन्नाव को 16 लीटर पानी में भिगोकर पानी आधा होने तक उबालते हैं। इसे रोगी की स्थिति के हिसाब से दिया जाता है।
(अर्क निर्माण व सेवन डॉक्टरी सलाह से ही करें)



Comments

Popular posts from this blog

Hyaluronic Acid: त्वचा के लिए हयालूरोनिक एसिड के जबरदस्त फायदे और उपयोग का तरीका

Beauty Tips: इन फलों के सेवन से निखर जाएगी आपके चेहरे की त्वचा, बालों को भी मिलेगा पोषण

Makeup Brush Cleaning At Home: कभी ना करें अपने सौंदर्य प्रसाधनों के साथ यह गलतियां