इस चीज से दूर होगा तनाव व चेहरे की झुर्रियां

मिठाई आदि में इस्तेमाल होने वाला पिस्ता एक स्वादिष्ट मेवा भी है। इसका सबसे ज्यादा उत्पादन अमरीका में होता है। जानते हैं इसके महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के बारे में।

पोटेशियम : पिस्ते में पोटेशियम पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कार्टिसोल के स्तर को कम करता है।

कैलोरी : एक पिस्ते में कैलोरी की मात्रा सिर्फ 3-4 होती है जिससे वजन बढ़नें की आशंका नहीं रहती। लेकिन इसे भूनकर या नमक लगाकर न खाएं।

कोलेस्ट्रॉल : पिस्ता शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है जिससे दिल के रोगों का खतरा कम हो जाता है।

कैंसर : इसमें मौजूद कैरेटोनॉएड्स, बीटा-कैरोटीन और ल्यूटेन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर से रक्षा करते हैं।

झुर्रियां : पिस्ते में अधिक मात्रा में एंटी-एजिंग तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में सहायता करते हैं। इसे खाने से याददाश्त भी तेज होती है। डाइटीशियन की सलाह से रोजाना पिस्ते के पांच से छह दाने खाए जा सकते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

अगर झड़ रहे हैं बाल तो करें उपाय, तुरंत होगा फायदा

टाइट जींस व हाई हील्स के कारण होती है वैरीकोज अल्सर की समस्या

Beauty Tips: क्या ठंड के मौसम में आपकी भी चेहरे से निकलने लगती है पपड़ी तो अपनाएं यह स्किन केयर रूटीन