इन तरीकों से त्वचा व बाल बनाएं स्वस्थ

नहाते वक्त साबुन के स्थान पर बेसन, हल्दी, सरसों का तेल, नींबू का रस व दूध को मिलाकर उबटन लगाने से शरीर की चमक बढ़ती है। दही व चिकनी मिट्टी को मिलाकर सिर में शेंपू की तरह प्रयोग करने से बाल घने होंगे।

सर्दियों में सरसों का तेल व गर्मियों में नारियल के तेल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर सिर की मालिश करने से बाल मजबूत होते हैं। इसी तेल को से पैरों के तलवे पर मालिश करने से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होगी।

इन बातों का रखें खयाल -
तेज भूख लगने पर ही भोजन करें। खाने को अच्छी तरह चबाएं। भोजन करते समय सारा ध्यान खाने पर केंद्रित करें। न बात करें और न ही टीवी देखें।
खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं।
कोल्ड ड्रिंक आदि की बजाय दूध, लस्सी, छाछ, गन्ने का रस व फलों के जूस आदि का प्रयोग करें।
पान, तंबाकू, धूम्रपान, गुटखे व शराब आदि का सेवन न करें ।
चाय के बदले नींबू पानी या तांबे के बर्तन में रखे पानी का प्रयोग करें।

तांबे के बर्तन में पानी भरकर इसे लकड़ी के पटरे पर रातभर रखें।

सुबह होने पर इस पानी को उकड़ू बैठकर पिएं।



Comments

Popular posts from this blog

अगर झड़ रहे हैं बाल तो करें उपाय, तुरंत होगा फायदा

टाइट जींस व हाई हील्स के कारण होती है वैरीकोज अल्सर की समस्या

Beauty Tips: क्या ठंड के मौसम में आपकी भी चेहरे से निकलने लगती है पपड़ी तो अपनाएं यह स्किन केयर रूटीन