घर को एेसे बनाएं स्किन फ्रैंडली, जानें ये खास टिप्स

अगर आपकी स्किन पर बार-बार एलर्जी हो जाती है या रैशेज, खुजली आदि की समस्या होती है तो समझ लें कि आपका घर स्किन-फै्रंडली नहीं है। ऐसे में आपको घर के सभी हिस्सों पर खास ध्यान देना चाहिए -

किचन -
क्लीनिंग सोल्यूशंस त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ब्लीच सबसे नुकसानदायक है। इनके बदले पानी में मिलाकर बेकिंग सोडा या सिरके का इस्तेमाल करें। साफ-सफाई करते हुए खिड़कियां खुली रखें।

बच्चों का कमरा -
बच्चों के सॉफ्ट टॉय गर्म पानी से समय-समय पर धोते रहें।

बाथरूम -
यहां हवा की आवाजाही की सही व्यवस्था रखें और तौलिया वगैरह धूप में सुखाएं। त्वचा संबंधी समस्या हो तो विशेषज्ञ की सलाह से ही बॉडी वॉश और शैंपू का प्रयोग करें। चादर और तकिए के कवर को नियमित धोएं। पानी में निचोड़े गए कपड़े से फर्नीचर और टीवी को पोंछें। कालीन छोटे-छोटे जीवों का अड्डा बन सकता है इसे हाई सक्शन वैक्यूम क्लीनर से साफ करें।

चर्मरोगों से परेशान लोगों को पालतू जानवर नहीं पालने चाहिए। इनके बालों में छिपे डस्ट माइट्स एग्जिमा को बढ़ा देते हैं। फिर भी अगर पालतू जानवर रखते हैं तो उन्हें अपने बेडरूम से दूर रखें।



Comments

Popular posts from this blog

Hyaluronic Acid: त्वचा के लिए हयालूरोनिक एसिड के जबरदस्त फायदे और उपयोग का तरीका

Beauty Tips: इन फलों के सेवन से निखर जाएगी आपके चेहरे की त्वचा, बालों को भी मिलेगा पोषण

Makeup Brush Cleaning At Home: कभी ना करें अपने सौंदर्य प्रसाधनों के साथ यह गलतियां