नाक पर पड़ने वाले चश्मे के निशानों से एेसे पाएं छुटकारा

आंखों की दृ ष्टिदोष के कारण या सूर्य की तेज रोशनी से बचाव के लिए हम चश्मा पहनते हैं। चश्मे के फ्रेम का वजन हमारी नाक पर आंखों के नीचे निशान बना देता है। इन निशानों को दूर करने के लिए कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं चश्में के कारण नाक पर पड़ने वाले निशानों को हटाने के तरीकों के बारे में...

एलोवेरा : त्वचा का कूलिंग एजेंट है एलोवेरा। चश्मे से नाक पर बने माक्र्स को मिटाने के लिए एलोवेरा के गूदे को इस निशान पर लगाएं। इसे सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

आलू : उबले आलू का पेस्ट बनाएं और मार्क्स पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। इस पेस्ट को प्रतिदिन लगाएं। मार्क्स मिट जाएंगे।
ककड़ी: ककड़ी की स्लाइस मार्क्स पर रखें और आंखों के आसपास स्लाइस हल्के से रगड़ें।
नीबू : पानी के साथ नींबू का घोल बनाएं। इसे रुई के फाहे से डार्क स्पॉट्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद मुंह धो लें।



Comments

Popular posts from this blog

Hyaluronic Acid: त्वचा के लिए हयालूरोनिक एसिड के जबरदस्त फायदे और उपयोग का तरीका

Beauty Tips: इन फलों के सेवन से निखर जाएगी आपके चेहरे की त्वचा, बालों को भी मिलेगा पोषण

Makeup Brush Cleaning At Home: कभी ना करें अपने सौंदर्य प्रसाधनों के साथ यह गलतियां