ऐसे करें बालों की केयर
बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन यदि छोटी उम्र में बाल सफेद हो रहे हैं तो आयुर्वेद के अनुसार नुस्खे आजमाकर इन्हें असमय सफेद होने से बचाया जा सकता है। डैंड्रफ भी बालों की झड़ने की मुख्य वजह है। बालों से जुड़ी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण संयमित आहार नहीं खाना और अनियमित जीवनशैली है। यदि समय पर ध्यान नहीं दिया जाए तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
करें ये उपाय: बालों के झडऩे और सफेद होने का मुख्य कारण डैंड्रफ (रूसी) है। यदि नहाने के तुरंत बाद गीले बालों पर तेल लगा लिया जाएं तो डैंड्रफ हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार भृंगराज चूर्ण, आंवला चूर्ण, काले तिल और मिश्री को समान मात्रा में मिलाकर इसका पाउडर बना लें। प्रतिदिन सुबह और शाम एक चम्मच पाउडर लिया जाए तो बालों का सफेद होना रुक जाएगा। इसके साथ ही बाल घने होंगे और उनका झडऩे में भी कमी आएगी।
Comments
Post a Comment