एड़ियां फट गई है तो घबराएं नहीं, करें ये उपाए
गुनगुने पानी में पैर रखने से त्वचा नरम होती है
हम अक्सर चेहरे, हाथों की देखभाल करते हैं, लेकिन एडिय़ों का ध्यान नहीं रखते हैं। एड़ी पर ध्यान न देने से रूखेपन के कारण ये फटने लगती हैं। इन्हें नरम और रूखेपन, फटने से बचाने के लिए पैरों पर तेल की मालिश और ग्लिसरीन लगाते हैं। एडिय़ों से मृत त्वचा हटाने के लिए गुनगुने पानी में पैर रखने से त्वचा नरम होती है।
यह करने से मिलेगा लाभ
चावल के आटे में नींबू का रस मिलाकर स्क्रब करें। नहाने के बाद, रात को सोने से पहले मॉइस्चराइजर, तेल व ग्लीसरीन लगाएं। नंगे पैर फर्श पर न घूमें, सर्दी में सूती जुराब और जूते पहनकर रहेंं। कम पानी पीने से भी एडिय़ां फटती हैं। इसलिए दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। रात में सोने से पहले एडिय़ों में नारियल और सरसों का तेल लगाकर सोएं। इससे एडिय़ां मुलायम हो जाती हैं। फटती नहीं हैं।
Comments
Post a Comment